एक गोली और उजड़ गया परिवार...मुरैना में खेल-खेल में चली राइफल, 7 साल के मासूम की मौत

मुरैना के पोरसा में खेलते समय 14 साल के नाबालिग से गलती से राइफल चल गई, जिससे 7 साल के बच्चे की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना संजय नगर की है। पुलिस ने राइफल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
Follow on Google News
मुरैना में खेल-खेल में चली राइफल, 7 साल के मासूम की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खेलते-खेलते हुई फायरिंग में 7 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। 14 साल के एक नाबालिग ने गलती से राइफल से फायर कर दिया, जिससे गोली बच्चे के सिर में लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहे थे बच्चे

    यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे पोरसा थाना क्षेत्र के संजय नगर की है। किराएदार धर्मराज सिंह तोमर का बेटा ऋषभ तोमर (7) मकान मालिक के दो बेटों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। उसी कमरे में दीवार पर एक 315 बोर की लाइसेंसी राइफल टंगी थी।

    राइफल से खेलते समय चल गई गोली

    खेल के दौरान मकान मालिक के 14 साल के बेटे ने दीवार पर टंगी राइफल उतार ली और उससे खेलने लगा। इसी बीच अचानक गोली चल गई। गोली सीधे ऋषभ के सिर में जा लगी, जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गोली की आवाज सुनकर मचा हड़कंप

    फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोग ऊपर की ओर दौड़े। कमरे में देखा तो ऋषभ खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। बच्चे की हालत बेहद गंभीर थी और काफी खून बह चुका था।

    पुलिस ने जब्त की राइफल

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को मर्चुरी पोरसा भेजा और राइफल को जब्त कर लिया। नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

    गार्ड है पिता, इसलिए घर में थी राइफल

    पुलिस के अनुसार, नाबालिग के पिता एक प्राइवेट गार्ड हैं और उनके पास 315 बोर की लाइसेंसी राइफल है। वे शुक्रवार को छुट्टी लेकर पोरसा आए थे। शनिवार सुबह राइफल घर पर रखकर गांव चले गए थे और रात में यह हादसा हो गया।

    परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

    मृतक बच्चे के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि घटना किसी दूसरी राइफल से हुई और मकान मालिक मौके से भाग गया।

    जांच में मिले कई गोली के निशान

    थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के मुताबिक, जांच के दौरान कमरे की अलमारी में गोली के निशान मिले हैं। एक से ज्यादा गोली के निशान मिलने से पुलिस भी हैरान है। मामले की सच्चाई जानने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts