Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनर्गल स्टेटमेंट्स : 'आतंकवाद का हितैषी' कहने पर उग्र हुए दिग्विजय सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को 'नपुंसक' बोल किया खुला चैलेंज, पढ़िए MP Politics में ये क्या बवाल मचा है?

Follow on Google News
अनर्गल स्टेटमेंट्स : 'आतंकवाद का हितैषी' कहने पर उग्र हुए दिग्विजय सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को 'नपुंसक' बोल किया खुला चैलेंज, पढ़िए MP Politics में ये क्या बवाल मचा है?
भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को आतंकवादियों का हितैषी बता दिया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सांसद वीडी शर्मा पर बड़ा पलटवार करते हुए नपुंसक बताया। दोनों तरफ से जमकर हो रही बयानबाजी से प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है।

दिग्विजय सिंह आतंकवादी के घर जाते हैं : वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, उन्हें गरीब का दर्द नहीं है। पीएम मोदी ने गरीब SC-ST को फायदा दिया। इसमें दिग्विजय सिंह को दर्द हो रहा है। वे दलितों को अपमानित कर रहे हैं। हर मुस्लिम को भी बीजेपी की सरकार में लाभ मिला है। दिग्विजय सिंह आतंकवादी के घर जाते हैं और आंसू बहाते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति आज भी कांग्रेस कर रही है। जम्मू कश्मीर के अंदर धारा 370 हटी है। अमित शाह ने कहा है कि कोई माई का लाल 370 को छेड़ नहीं सकता। देखें वीडियो...

हर मुस्लिम को बीजेपी की सरकार में लाभ मिला

वीडी शर्मा ने मुसलमानों के आरक्षण पर कहा, दिग्विजय सिंह एक विशेष वर्ग का दर्द समझते हैं। आम आदमी के दर्द की चिंता नहीं है। मोदी के राज में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया। क्या उनके बयान पर कोई कांग्रेसी बोलेगा? ऐसा बयान देकर उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति भाई बहनों का अपमान किया है। वे इस बात को समझ लें कि लाड़ली बहन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना समेत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में मुस्लिम बहनों और भाइयों को भी लाभ मिलता है। आतंकवादियों के नाम के लिए जी का संबोधन और आतंकवादी मुसलमान से गले मिलने वाले दिग्विजय सिंह सिर्फ एक वर्ग के हितैषी हैं।

ट्रिपल इंजन सरकार में होकर भी कार्रवाई नहीं करते : दिग्गी

भोपाल के पद्मनाभ नगर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नपुंसक बताते हुए कहा है कि वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है। ट्रिपल इंजन सरकार में होकर भी कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि देश में जो गवर्नेंस आफ नरेंद्र मोदी चल रहा है, उसमें तुम भी खाओ, हमको भी खिलाओ वाली नीति लागू है। देखें वीडियो...

प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले की हवेली गिराने पर कहा कि प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है। देश में सुनियोजित ढंग से भाजपा और उनके संगठनों ने कार्रवाई की है। जैसे, हिटलर ने यहूदियों को टारगेट बनाया, उसी तर्ज पर आरएसएस ने मुसलमानों को टारगेट किया है और उन्हें एंटी नेशनल बताने का काम किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि अंग्रेजों ने जैसे हिन्दू मुस्लिम को अलग किया उसी से सीख लेकर RSS-BJP काम कर रही है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts