Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Politics : 11 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम का होगा ऐलान

Follow on Google News
MP Politics : 11 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम का होगा ऐलान
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले दल भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक राजधानी भोपाल में सोमवार 11 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायक दल की बैठक में सभी 163 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए केन्द्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

जल्द होगा नए सीएम के नाम का ऐलान...

विधायक दल की बैठक में चुना गया नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने 163 सीटों पर विजय हासिल कर स्वयं को सत्ता में बरकरार रखा है। राज्य में फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।

BJP ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए

मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें- सस्पेंस खत्म…! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए; जल्द होगा नए सीएम का ऐलान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts