सस्पेंस खत्म...! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए; जल्द होगा नए सीएम का ऐलान

Follow on Google News
सस्पेंस खत्म...! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए; जल्द होगा नए सीएम का ऐलान
नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जबकि, छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनावाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। बता दें कि पिछले दिनों संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इन चुनावों में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी।

जल्द होगा नए सीएम का ऐलान!

विधायक दल के नए नेता अपने राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। तीनों राज्यों में विधायक दल की बैठक इस सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है। राजस्थान भाजपा में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पार्टी दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे के दावों को नजरअंदाज कर सकती है और उनकी जगह किसी नए चेहरे को राज्य की कमान सौंप सकती है। पिछले दिनों संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इन चुनावों में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी। मध्य प्रदेश में जहां भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ बड़ी जीत हासिल की, वहां वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है लेकिन पार्टी के भीतर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की भी एक राय है। ये भी पढ़ें- Mehmood Junior Passes Away : मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन, कैंसर से हारे जंग; 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts