Peoples Update Special :पुलिस में प्रमोशन लिस्ट जारी होने से पहले ही जॉइनिंग!

मप्र पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सहायक उपनिरीक्षक (अनुसचिवीय) से उपनिरीक्षक (अनुसचिवीय) के पदोन्नति आदेश 14 जुलाई को जारी किए गए, लेकिन 22 कर्मचारियों ने 13 जुलाई को ही नए पद का कार्यभार संभाल लिया।
Follow on Google News
पुलिस में प्रमोशन लिस्ट जारी होने से पहले ही जॉइनिंग!
फाइल फोटो पीएचक्यू भोपाल।

विजय एस. गौर, भोपाल। मप्र में एक ऐसा भी मामला सामने आया है कि पदोन्नति आदेश जारी होने के एक दिन पहले ही कार्यभार संभाल लिया गया। यह मामला पुलिस मुख्यालय का, जहां सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक (अनुसचिवीय) के पद पर प्रमोशन ऑर्डर जारी हुए हैं। पुलिस महकमे में विभिन्न संवर्ग में डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक के बाद पदोन्नति सूची फाइनल हुईं। इसी क्रम में कर्मचारियों के नियमित पदोन्नति आदेश ई-मेल के माध्यम से एआईजी एडमिन-2 की ओर से 14 जुलाई को 2 बजकर 3 मिनट पर जारी किए गए। इसमें एकांउटेंट से मुख्य लिपिक, स्टेनो के साथ ही सहायक उप निरीक्षक (अ) से उप निरीक्षक (अ) के पदोन्नति आदेश थे। एआईजी कार्मिक की ओर से 16 जुलाई को जारी आदेश में बताया गया है कि पदोन्नति आदेश के पालन में 13 जुलाई को ही 12 सहायक उप निरीक्षक (अ) ने कार्यभार संभाल लिया है।

13 जुलाई को ही जॉइनिंग

पदोन्नति आदेश जारी होने के एक दिन पहले ही 13 जुलाई को पुलिस मुख्यालय में 22 सहायक उप निरीक्षक (अ) ने उप निरीक्षक (अ) के पद पर जॉइनिंग कर ली। हालांकि 12 सहायक उप निरीक्षक ने 14 जुलाई को आदेश मिलने पर और एक अन्य सहायक उप निरीक्षक ने 15 जुलाई को कार्यभार संभाला।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: भारत ने पहले T20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेदों में जड़ा अर्धशतक!

इन्होंने दी जॉइनिंग

गौरव आरोनकर, रेखा रघुवंशी, संदीप सूर्यवंशी, स्नेहिल सिंह, नीलिमा गुरुंग तमांग, मनोज जैन, आशीष अग्निहोत्री, रश्मि खरे, मीना पटेल, विमल श्रीवास, अमित क्षेत्री, रीना गोलिया, सुनील मरावी, मोनिका शर्मा, पुरुषोत्तम राय , धीरज कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार चौहान, रीना तिवारी, आरती चतुर्वेदी आदि हैं।

अधिकारियों ने यह कहा…

आदेश पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि आदेश के जारी होने के बाद से प्रभावशील होगा। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद ही संबंधित कर्मचारी अधिकारी उसके पालन में पदोन्नति वाले पद का कार्यभार संभाल सकेगा। 

राजेंद्र कुमार, पूर्व पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश

पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद ही पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण होता है। हो सकता है कोई चूक हुई हो, फिर भी प्रमोशन आॅर्डर जारी होने के पहले ही कार्यभार ग्रहण किया गया है, तो जॉइनिंग करने वाले ही बताएंगे कि, यह कैसे किया।

अमित सक्सेना, एआईजी, कार्मिक, पीएचक्यू

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में NEET छात्रा से गैंगरेप : नाबालिग बॉयफ्रेंड को बांधकर बनाया बंधक, तीन आरोपी फरार; एक संदिग्ध हिरासत में

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts