इंदौर में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 460 नए सरकारी आवास:110 करोड़ होंगे खर्च,जर्जर मकानों की जगह खड़ी होंगी 10 मंजिला इमारतें
इंदौर में पुलिसकर्मियों के लिए 460 नए सरकारी आवास बनाए जाएंगे। छह थाना परिसरों और द्रविड़ नगर पुलिस लाइन में 110 करोड़ रुपए से 2 से 10 मंजिला इमारतें तैयार होंगी। इनमें कांस्टेबल के लिए 300 और अराजपत्रित अधिकारियों के लिए 160 फ्लैट बनेंगे। जर्जर और 60-70 साल पुराने मकानों की जगह नए आवास बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। निर्माण कार्य नए साल में शुरू होने की संभावना है।
Hemant Nagle
10 Nov 2026

























