Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : शील नागू होंगे प्रदेश के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस, 25 से संभालेंगे दायित्व; अधिसूचना जारी

MP News : शील नागू होंगे प्रदेश के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस, 25 से संभालेंगे दायित्व; अधिसूचना जारी
नई दिल्ली। एमपी हाईकोर्ट में पदस्थ जस्टिस शील नागू को प्रदेश का अगला एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्ति किया गया है। राष्ट्रपति से उनके नाम को मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने अधिसूचना जारी कर दी।

वर्तमान चीफ जस्टिस होंगे 24 को रिटायर

वर्तमान चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ 24 मई को रिटायर हो रहे हैं। वे 14 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे। 25 मई से हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू होंगे।

एमपी से ही है जस्टिस नागू का नाता

एमपी के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू का जन्म 1 जनवरी, 1965 को हुआ था। वे 5 अक्टूबर, 1987 को जबलपुर में एक वकील के रूप में नामांकित हुए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में वकील के रूप में प्रेक्टिस की है और 27 मई, 2011 को उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 23 मई, 2013 को वे स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts