Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Lok Sabha Election 2024 : मंडला में मतदान कर्मी की मौत, केंद्र पर रवाना होने से पहले अचानक बिगड़ी तबीयत

Follow on Google News
MP Lok Sabha Election 2024 : मंडला में मतदान कर्मी की मौत, केंद्र पर रवाना होने से पहले अचानक बिगड़ी तबीयत
मंडला। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मतदान कर्मी की मौत हो गई है। मृत मतदान कर्मी की बिछिया विधानसभा में ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार सुबह मतदान सामग्री लेने के बाद सभी लोग मतदान केंद्र जाने के लिए रवाना हो रहे थे। तभी अचानक उनके बाएं सीने में तेज दर्द उठा और कुछ देर बाद अचेत हो गए। वहीं अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी के दौरान मतदान कर्मी की मौत

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पॉलीटेक्निक कॉलेज से सामग्री वितरण का काम किया जा रहा था। चुनाव ड्यूटी पर लगे मतदान कर्मी सामग्री लेकर रवाना हो रहे, तभी अचानक मतदान कर्मी मनीराम कांवरे की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मतदान कर्मी सहायक प्राध्यापक मनीराम कांवरे की ड्यूटी बिछिया विधानसभा में लगी थी। वहीं सूचना मिलते ही अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। हालांकि मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।

कल लोकसभा की 6 सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 6 सीटों में छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट शामिल है। 19 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, लेकिन नक्सली प्रभावित बालाघाट संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही होगा।

MP में चार चरणों में वोटिंग

तारीख सीट की संख्या सीट का नाम
19 अप्रैल 6 सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
26 अप्रैल 7 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद
7 मई 8 मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल
13 मई 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : 102 सीटों पर थमा चुनावी शोरगुल, पहले चरण में MP की 6 सीटों पर होगा मतदान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts