Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर-भोपाल के कलेक्टर समेत 7 IAS के तबादले, आशीष सिंह संभालेंगे इंदौर की कमान; कौशलेंद्र के हाथ भोपाल की बागडोर

Follow on Google News
इंदौर-भोपाल के कलेक्टर समेत 7 IAS के तबादले, आशीष सिंह संभालेंगे इंदौर की कमान; कौशलेंद्र के हाथ भोपाल की बागडोर
भोपाल। मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने 7 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर ऑर्डर के मुताबिक, प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में कलेक्टर के बेहद अहम पद की जिम्मेदारी भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह को सौंपी गई है। वहीं, अब तक पर्यटन विकास निगम में एमडी रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। यह तथ्य भी बेहद रोचक है कि पिछली बार भोपाल कलेक्टर रहे अविनाश लवानिया के तबादले के बाद कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ही भोपाल कलेक्टर बनाने के आदेश जारी हुए थे। हालांकि, बाद में राज्य सरकार ने इस आदेश में संशोधन करते हुए आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया था।

रीवा और शहडोल कमिश्नर भी बदले

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने रीवा के कमिश्नर अनिल सुचारी का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव के पद पर किया है। सुचारी के पास ही शहडोल कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार भी था। अनिल सुचारी की जगह गोपाल चंद्र डाड को रीवा का नया संभागायुक्त बनाया गया है और उन्हें शहडोल संभाग के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गोपाल चंद्र डाड अब तक चिकित्सा शिक्षा विभाग में कमिश्नर के साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव रहे संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इलैया राजा और बनोठ को भी नई जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार ने इंदौर कलेक्टर के पद पर रहे इलैया राजा टी का तबादला भोपाल कर दिया है। उन्हें पर्यटन विकास निगम के एमडी बनाया गया है। इसके साथ ही अब तक ओएसडी एवं श्रम आयुक्त के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग भोपाल के आयुक्त सह संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्रीकांत बनोठ को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के आयुक्त और संचालक के साथ ही ओएसडी भी बना दिया गया है। ये भी पढ़ें- जबलपुर कलेक्टर सौरव सुमन का तबादला, दीपक सक्सेना को मिली जिम्मेदारी; आदेश जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts