Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर कलेक्टर सौरव सुमन का तबादला, दीपक सक्सेना को मिली जिम्मेदारी; आदेश जारी

Follow on Google News
जबलपुर कलेक्टर सौरव सुमन का तबादला, दीपक सक्सेना को मिली जिम्मेदारी; आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन का तबादला कर उनकी जगह दीपक कुमार सक्सेना को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत जबलपुर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन का तबादला कर उन्हें उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। बता दें कि दीपक कुमार सक्सेना इससे पहले संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश भोपाल तथा प्रबंधन संचालक मध्यप्रदेश राज्य भंडार गृह निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) पर पदस्थ थे।

शीतल पटले नरसिंहपुर की कलेक्टर पदस्थ

शीतला पटले उप सचिव मुख्यमंत्री तथा परियोजना संचालक मध्य प्रदेश स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट भोपाल तथा संचालक कौशल विकास मध्य प्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) का तबादला कर उन्हें नरसिंहपुर जिले के नए कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। देखें ORDER... ये भी पढे़ं- 2015 बैच के IPS ऑफिसर अखिल पटेल बने डिंडौरी के नए एसपी, देखें ORDER
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts