Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हाईकोर्ट ने साफ की संवैधानिक स्थिति, नई नियक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे राज्यपाल

मप्र हाईकोर्ट ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल के कार्यकाल को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि नई नियुक्ति होने तक राज्यपाल अपने पद पर बने रहेंगे। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डिवीजन बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 156(3) का हवाला देते हुए यह फैसला सुनाया।
हाईकोर्ट ने साफ की संवैधानिक स्थिति, नई नियक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे राज्यपाल
फाइल फोटो

जबलपुर। राज्य की संवैधानिक स्थिति को लेकर मप्र हाईकोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि नई नियुक्ति होने तक मंगू भाई पटेल ही राज्यपाल बने रहेंगे। नई नियुक्ति के संबंध में केंद्र सरकार को जरूरी निर्देश देने की मांग करते हुए दायर की गई जनहित याचिका खारिज करते हुए जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया। बेंच ने स्पष्ट किया है कि संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यपाल का पद कभी खाली नहीं रह सकता।

पांच साल का कार्यकाल पूरा होने का दिया था तर्क

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमए खान की ओर से यह जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता का तर्क था कि वर्तमान राज्यपाल मंगू भाई पटेल का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए उन्हें तुरंत हटाया जाए और उनकी जगह नई नियुक्ति होने तक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को फिलहाल कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त किया जाए। मामले में 15 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील कुमार जैन, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु और राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता अभिजीत अवस्थी की दलीलों को सुनकर बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ये भी पढ़ें: जबलपुर, भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान में देरी पर हाईकोर्ट नाराज, अफसरों से मांगा व्यक्तिगत शपथ पत्र

उत्तराधिकारी के पद ग्रहण तक पद पर रहेंगे राज्यपाल

मामले पर सुरक्षित रखा फैसला सुनाते हुए डिवीजन बेंच ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 156(3) के तहत राज्यपाल का कार्यकाल भले ही 5 वर्ष का हो, लेकिन वे अपने उत्तराधिकारी के पद ग्रहण करने तक अपने पद पर बने रहेंगे।

संवैधानिक पद पर शून्यता न रहे, इसलिए प्रावधान

बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र करते हुए साफ किया कि यह प्रावधान इसलिए बनाया गया है, ताकि राज्य में कभी भी संवैधानिक पदों पर कोई शून्यता या वैक्यूम की स्थिति न बने।

ये भी पढ़ें: EOW की छापेमारी में प्रबंधक की तीन करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति उजागर, पांच स्लीपर बस, पांच लग्जरी कार

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts