Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

DUSU चुनाव हिंसा पर दिल्ली हाईकोर्ट नाराज: चुनाव रद्द करने की दी चेतावनी, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के दौरान हो रही हिंसा और गुंडागर्दी पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र को अपराधियों का समाज नहीं बनाया जा सकता और ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं हैं।
DUSU चुनाव हिंसा पर दिल्ली हाईकोर्ट नाराज: चुनाव रद्द करने की दी चेतावनी, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट
DUSU चुनाव हिंसा पर दिल्ली हाईकोर्ट नाराज

नई दिल्ली। अदालत ने डीयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस से हिंसा की घटनाओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शुक्रवार तक मांगी है। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर वोटों की गिनती रोकने और नतीजों की घोषणा टालने जैसे सख्त आदेश दिए जा सकते हैं। DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान और 19 सितंबर को मतगणना होनी है।

हिंसा और गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

कोर्ट ने DUSU चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा और गुंडागर्दी से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों का ऐसा रूप किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने डीयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस को घटनाओं पर की गई कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा है।

ये भी पढ़ें: EOW की छापेमारी में प्रबंधक की तीन करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति उजागर, पांच स्लीपर बस, पांच लग्जरी कार

रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट तो गिनती पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अगर उठाए गए कदमों से वह संतुष्ट नहीं हुआ तो वोटों की गिनती और नतीजों के ऐलान पर रोक लगाई जा सकती है। फिलहाल 18 सितंबर को होने वाले मतदान पर रोक नहीं लगाई गई है। चुनाव के लिए प्रचार 16 सितंबर को खत्म हो चुका है और मतगणना 19 सितंबर को होगी।

नॉर्थ कैंपस में दो गुटों के बीच हुई थी झड़प

DUSU चुनाव से पहले बुधवार रात नॉर्थ कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। ABVP और NSUI ने एक-दूसरे से जुड़े लोगों पर अलग-अलग जगहों पर हमला करने के आरोप लगाए। चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर, प्रचार सामग्री और अन्य गतिविधियों को लेकर भी विवाद सामने आया है।

Breaking News

ABVP ने NSUI से जुड़े लोगों पर लगाए आरोप

ABVP ने आरोप लगाया कि लॉ सेंटर-1 (LC-1) के बाहर उसके एक सदस्य पर जानलेवा हमला किया गया और इसमें कांग्रेस, इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और NSUI से जुड़े लोग शामिल थे। संगठन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हरि मंदिर में उसके सदस्यों के घर पर NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का भी आरोप लगाया। ABVP ने कहा कि एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

NSUI ने भी ABVP पर लगाए हमले के आरोप

वहीं, NSUI ने आरोप लगाया कि मोतीलाल नेहरू कॉलेज के बाहर उसके आदिवासी छात्र सदस्य पर ABVP से जुड़े लोगों ने हमला किया। संगठन ने घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की। NSUI के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि हनुमान पांडे ने ABVP पर डराने और अलग-थलग करने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: टाटा सन्स में आखिर चल क्या रहा है? चेयरमैन की कुर्सी पर फिर बढ़ी खींचतान

शिक्षक से मारपीट के आरोप के बाद फैकल्टी ने किया प्रदर्शन

मोतीलाल नेहरू कॉलेज (ईवनिंग) में DUSU के एक प्रचारक पर शिक्षक से मारपीट का आरोप लगा, जिसके बाद कॉलेज की फैकल्टी ने प्रदर्शन किया। एक शिक्षक के मुताबिक, फैकल्टी के एक सदस्य को गंभीर चोट आई और उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। शिक्षकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए FIR दर्ज कराने और चुनाव से जुड़ी ड्यूटी के बहिष्कार की बात कही।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts