Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में किसान यूनियन और पशुपालकों से मिले कलेक्टर, ज्ञापन लेकर दिया कार्रवाई का भरोसा

खिलचीपुर में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने किसान यूनियन, दूध विक्रेताओं और पशुपालकों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने वैध मांगों को संबंधित विभागों के समन्वय से NDDB तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
खिलचीपुर में किसान यूनियन और पशुपालकों से मिले कलेक्टर, ज्ञापन लेकर दिया कार्रवाई का भरोसा

खिलचीपुर। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने भारतीय किसान यूनियन, दूध विक्रेताओं और पशुपालकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा।

NDDB तक पहुंचाई जाएंगी मांगें

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों और पशुपालकों की वैध मांगों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) तक पहुंचाया जाएगा।

Breaking News

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों और पशुपालकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। नियमानुसार जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल से उनकी मांगों और समस्याओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी ली।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

कलेक्टर ने किसानों और पशुपालकों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि दूध वितरकों के वाहनों को नहीं रोका जाए और उनके काम में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts