Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

EOW की छापेमारी में प्रबंधक की तीन करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति उजागर, पांच स्लीपर बस, पांच लग्जरी कार

EOW जबलपुर ने बालाघाट के लांजी में सेवा सहकारी समिति मिरिया के प्रबंधक विलास चौरे के आवास पर छापा मारा। जांच में आरोपी और परिजनों के नाम पर जमीन, मकान, वाहन, बैंक खाते और अन्य संपत्तियां मिली हैं। EOW के अनुसार अब तक करीब तीन करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है।
EOW की छापेमारी में प्रबंधक की तीन करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति उजागर, पांच स्लीपर बस, पांच लग्जरी कार
लांजी में समिति प्रबंधक विलास चौरे के निवास पर छापामार कार्रवाई की गई।

जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने गुरुवार को बालाघाट जिले के लांजी स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित मिरिया के प्रबंधक विलास चौरे के आवास पर अनुपातहीन संपत्ति के मामले में छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में अब तक आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर करीब तीन करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई अभी जारी है और अन्य संपत्तियों, बैंक खातों तथा लॉकरों की जांच की जा रही है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, विलास चौरे के खिलाफ भ्रष्टाचार के माध्यम से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/26 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

जमीन, प्लॉट, मकान करीब 70 लाख के

गुरुवार को ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आरोपी के लांजी स्थित आवास पर पहुंचकर तलाशी कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान आरोपी विलास चौरे एवं उसके परिजनों के नाम पर भूमि, प्लाॅट और मकान की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए पाई गई। इसके अलावा घरेलू सामान की इन्वेंट्री करीब 70 लाख रुपए की आंकी गई है।

15-15 लाख की एसयूवी

तलाशी में एक फोर व्हीलर स्कॉर्पियो, महिंद्रा न्यू वाहन करीब 15 लाख रुपए, सुजुकी ग्रैंड विटारा करीब 12 लाख रुपये तथा दो बोलेरो एक्सेल वाहन करीब 15 लाख रुपए कीमत के पाए गए। इसके साथ ही पांच लग्जरी स्लीपर बसें भी मिली हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। तीन दोपहिया वाहनों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है।

Featured News

परिजनों के नाम पर भी कई बैंक खाते

जांच के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम से विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित आठ खातों तथा बीमा पॉलिसियों की जानकारी भी सामने आई है। इन खातों में जमा राशि और अन्य वित्तीय निवेश की जानकारी जुटाई जा रही है। ईओडब्ल्यू के मुताबिक अब तक की कार्रवाई में करीब तीन करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है। तलाशी और दस्तावेजों की जांच जारी रहने के कारण आगे और संपत्तियों के सामने आने की संभावना है।

करोड़ों की  जमीन-वाहन मिले

शिकायत पर टीम ने बालाघाट लांजी स्थित आरोपी के घर में छापा मारकर कार्रवाई की गई। जिसमें करोड़ों रुपए की जमीन, इंवेट्री और वाहन मिले है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

मंजीत सिंह , डीएसपी ईओडब्ल्यू

ये भी पढ़ें: सस्पेंड सीएसपी नेहा पच्चीसिया को फिलहाल राहत नहीं, जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप; 21 सितंबर को अगली सुनवाई

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts