MP Lok Sabha Election Results 2024 : एमपी में BJP सभी 29 सीटों पर जीती, कांग्रेस का नहीं खुल पाया खाता; जानें कौन-कहां से कितने वोटों से जीता

Follow on Google News
MP Lok Sabha Election Results 2024 : एमपी में BJP सभी 29 सीटों पर जीती, कांग्रेस का नहीं खुल पाया खाता; जानें कौन-कहां से कितने वोटों से जीता
भोपाल। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस किसी भी सीट पर अपना खाता नहीं खोल पाई। इंदौर से शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट मिले। NOTA ने इंदौर में इतिहास रच दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से हार स्वीकार कर ली।

LIVE अपडेट्स...

लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी कुल वोट कितने वोटों से जीते कांग्रेस प्रत्याशी कुल वोट
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर 515477 + 52530 नीटू सत्‍यपाल सिंह सिकरवार 462947
भिंड संध्या राय 537065 + 64840 फूल सिंह बरैया 472225
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह 671535 + 70210 प्रवीण पाठक 601325
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया 923302 + 540929 राव यादवेन्द्र सिंह यादव   382373
सागर डॉ. लता वानखेड़े 787979 + 471222 चंद्रभूषण सिंह बुंदेला 'गुड्डू राजा' 316757
टीकमगढ़ डॉ. वीरेंद्र कुमार 715050 + 403312 खुमान उर्फ पंकज अहिरवार 311738
दमोह राहुल सिंह लोधी 709768 + 406426 तरवर सिंह लोधी (बन्टू भैया) 303342
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा 772774 + 541229 समझौते में सपा को दी  
सतना गणेश सिंह 459728 + 84949 डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा 374779
रीवा जनार्दन मिश्रा 477459 + 193374 नीलम अभय मिश्रा 284085
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा 583559 + 206416 कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार 377143
शहडोल हिमाद्री सिंह 711143 + 397340 फुन्देलाल सिंह मार्को 313803
जबलपुर आशीष दुबे 790133 + 486674 दिनेश यादव 303459
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते 751375 + 103846 ओमकार सिंह मरकाम 647529
बालाघाट भारती पारधी 712660 + 174512 सम्राट अशोक सिंह सरस्वार 538148
छिंदवाड़ा बंटी विवेक साहू 644738 + 113618 नकुलनाथ 531120
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी 812147 + 431696 संजय शर्मा संजू भैया 380451
विदिशा शिवराज सिंह चौहान 1116460 + 821408 प्रतापभानु शर्मा 295052
भोपाल आलोक शर्मा 981109 + 501499 एडवोकेट अरूण श्रीवास्‍तव 479610
राजगढ़ रोडमल नागर 758743 + 146089 दिग्विजय सिंह 612654
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी 928941 + 425225 राजेन्‍द्र राधाकिशन मालवीय 503716
उज्जैन अनिल फिरोजिया 836104 + 375860 महेश परमार 460244
मंदसौर सुधीर गुप्ता 945761 + 500655 दिलीप सिंह गुर्जर 445106
रतलाम अनिल नागर सिंह चौहान 795863 + 207232 कांतिलाल भूरिया 588631
धार सावित्री ठाकुर 794449 + 218665 राधेश्‍याम मुवेल 575784
इंदौर शंकर लालवानी 1226751 + 1008077 ---- ----
खरगोन गजेंद्र सिंह पटेल 819863 + 135018 पोरलाल बाठा खरते 684845
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल 862679 + 269971 नरेन्द्र पटेल 592708
बैतूल दुर्गादास उइके 848236 + 379761 रामू टेकाम 468475

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में स्वीकार की हार

छिंदवाड़ा में BJP के विवेक बंटी साहू की निर्णायक बढ़त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से हार स्वीकार करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा की जनता ने जो निर्णय दिया है, उसे स्वीकार करते हैं। देश में जो निर्णय आया है, वह अच्छा परिणाम है. I.N.D.I.A. को दूसरों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने का प्रयास करना चाहिए। वहीं, NDA के 400 पार वाले दावे पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले उनको 230 पार कर लेना चाहिए।

इंदौर में NOTA सवा लाख पार

इंदौर ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया। NOTA ने इंदौर में इतिहास रच दिया। अब तक की काउंटिंग में बीजेपी के शंकर लालवानी जहां 7 लाख पार वोटों से चल आगे रहे हैं, तो दूसरी तरफ NOTA भी एक लाख के पार हो गया है। नोटा को 1,18,748 मत मिल चुके हैं।

पूर्ण बहुमत के साथ फिर मोदी सरकार बन रही - सीएम

I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बनेगी - जीतू पटवारी

https://www.youtube.com/watch?v=xJdVQ9DoCAI&feature=youtu.be

रेत घाट पर आसमान में दिखा भगवा बैलून

भाजपा प्रदेश कार्यालय में रेड कार्पेट बिछाया

दिग्विजय सिंह ने दो पोलिंग बूथ पर काउंटिंग रुकवाई

राजगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने दो पोलिंग बूथ पर काउंटिंग रुकवा दी है। उन्होंने राजगढ़ लोकसभा सीट पर हो रही मतगणना को लेकर सारंगपुर की पोलिंग बूथ पर सील मैच नहीं खाने पर काउंटिंग रुकवाई है। दिग्विजय ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सारंगपुर की दो पोलिंग बूथ पर सील मैच नहीं खाने पर आपत्ति कर दो पोलिंग बूथ की काउंटिंग रुकवाई गई है. इस दौरान EVM को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि देखते हैं क्या होता है...

सभी 29 सीटों पर बीजेपी आगे

शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे है। इंदौर में भाजपा की लीड 1 लाख पार कर गई।

किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे ?

सीट बीजेपी प्रत्याशी आगे/पीछे कांग्रेस प्रत्याशी आगे/पीछे
भोपाल आलोक शर्मा आगे अरुण श्रीवास्तव
इंदौर शंकर लालवानी आगे ----
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह आगे प्रवीण पाठक
जबलपुर आशीष दुबे आगे दिनेश यादव
छिंदवाड़ा बंटी साहू आगे नकुलनाथ
राजगढ़ रोडमल नागर आगे दिग्विजय सिंह
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे राव यादवेन्द्र सिंह यादव
विदिशा शिवराज सिंह चौहान आगे प्रताप भानु शर्मा
खजुराहो वीडी शर्मा आगे समझौते में सपा को दी
उज्जैन अनिल फिरोजिया आगे महेश परमार
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते आगे ओमकार सिंह मरकाम
टीकमगढ़ डॉ. वीरेन्द्र कुमार आगे पंकज अहिरवार
होशंगाबाद चौधरी दर्शन सिंह आगे संजय शर्मा
मंदसौर सुधीर गुप्ता आगे दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान आगे कांतिलाल भूरिया
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा आगे कमलेश्वर पटेल
शहडोल हिमाद्री सिंह आगे फुन्देलाल सिंह मार्को
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल आगे नरेन्द्र पटेल
बालाघाट डॉ. भारती पारधी आगे सम्राट सरस्वार
दमोह राहुल लोधी आगे तरवर सिंह लोधी
सतना गणेश सिंह आगे सिद्धार्थ कुशवाहा
बैतूल दुर्गादास उईके आगे रामू टेकाम
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर आगे सत्यपाल सिंह सिकरवार
भिंड संध्या राय आगे फूल सिंह बरैया
सागर लता वानखेडे़ आगे गुड्‌डू राजा बुंदेला
रीवा जर्नादन मिश्रा आगे नीलम अभय मिश्रा
धार सावित्री ठाकुर आगे राधेश्याम मुवेल
खरगोन गजेन्द्र सिंह आगे पोरलाल खरते
देवास महेन्द्र सिंह सोलंकी आगे राजेन्द्र मालवीय

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वदी कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से 106932 वोटो से आगे चल रहे हैं।

छिंदवाड़ा से नकुलनाथ पीछे

कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार मतगणना में पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने बढ़त बना ली है।

रतलाम सीट पर बीजेपी आगे

रतलाम लोकसभा की रतलाम विधानसभा में पहले राउंड में BJP को 5195 और कांग्रेस को 2442 मत प्राप्त हुए। बीजेपी 2753 वोटों से आगे।

देवास में बीजेपी आगे

देवास जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी आगे, कांग्रेस के राजेन्द्र मालवीय पीछे चल रहे हैं

गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे

गुना में डाक मत पत्रों की गिनती में बीजेपी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़त बना ली है, सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से है

इंदौर में खोला गया स्ट्रांग रूम

इंदौर में मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्ट्रांग रूम खोले जाने की कार्रवाई चल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह और विभिन्न राजनैतिक अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

एमपी की 29 लोकसभा सीट

लोकसभा सीट भाजपा कांग्रेस
खरगोन गजेंद्र सिंह पटेल पोरलाल खरते
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
मुरैना शिवमंगल सिंह नीटू सिकरवार
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह
रतलाम अनीता नागर कांतीलाल भूरिया
रीवा जनार्दन मिश्रा नीलम मिश्रा
सागर लता वानखेड़े गुड्डू राजा बुंदेला
सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा
शहडोल हिमाद्री सिंह फुंदेलाल मार्को
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
टीकमगढ़ डॉ. वीरेंद्र कुमार पंकज अहिरवार
उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार
विदिशा शिवराज सिंह चौहान प्रताप भानु शर्मा
बैतूल दुर्गा दास उइके रामू टेकाम
बालाघाट भारती पारधी सम्राट सारस्वर
भिंड संध्या राय फूल सिंह बरैया
भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुलनाथ
दमोह राहुल लोधी तरबर लोधी
देवास देवेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया राव यादवेंद्र सिंह
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह प्रवीण पाठक
होशंगाबाद दर्शन सिंह संजय शर्मा
इंदौर शंकर ललवानी नोटा
जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा आर बी प्रजापति
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल नरेंद्र पटेल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts