कैलाश मकवाणा को एक्सटेंशन मिलने पर DGP की रेस से बाहर होंगे वरुण कपूर, दावेदार बने रहेंगे उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा को तीन महीने का सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेज दिया है। केंद्र की मंजूरी मिलने पर मकवाणा फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे। इस फैसले से डीजी जेल वरुण कपूर की नए डीजीपी बनने की संभावना कमजोर पड़ सकती है, क्योंकि चयन के लिए कम से कम छह महीने की सेवा शेष होना जरूरी है। वहीं उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव दौड़ में बने रहेंगे।
Naresh Bhagoria
23 Nov 2026































