Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने भिड़ंत, मजदूर की मौके पर मौत; NEET की तैयारी कर रहे दो छात्र घायल

भोपाल की बालमपुर घाटी में बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में 38 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। NEET की तैयारी कर रहे दो छात्र गंभीर घायल हैं।
भोपाल में बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने भिड़ंत, मजदूर की मौके पर मौत; NEET की तैयारी कर रहे दो छात्र घायल
बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने भिड़ंत

भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बालमपुर घाटी पर बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में 38 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि NEET की तैयारी कर रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ससुराल जाते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजू सहेली पिता लालाराम सहेली के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विदिशा जिले के नटेरन का रहने वाला था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। रविवार रात राजू बाइक से सीहोर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान बालमपुर घाटी पर सामने से आ रही एक्टिवा से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 3 की मौत; 4 गंभीर घायल

सांची घूमने जा रहे थे दोनों छात्र

हादसे में एक्टिवा सवार अभय और उसका दोस्त अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात दोनों एक्टिवा से सांची घूमने के लिए निकले थे। बालमपुर घाटी पर उनकी एक्टिवा सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts