Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP कांग्रेस को फिर लगेगा तगड़ा झटका : पूर्व मंत्री दीपक जोशी जॉइन करेंगे BJP, शिवदयाल बागरी और अरुणोदय चौबे भी लेंगे भाजपा की सदस्यता

Follow on Google News
MP कांग्रेस को फिर लगेगा तगड़ा झटका : पूर्व मंत्री दीपक जोशी जॉइन करेंगे BJP, शिवदयाल बागरी और अरुणोदय चौबे भी लेंगे भाजपा की सदस्यता
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले विधायकों के पार्टी छोड़ने और दूसरी पार्टी जॉइन करने का सिलसिला लगातार जारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगने वाला है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी सोमवार को एक बार फिर भाजपा जॉइन करने वाले हैं। उनके साथ गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले 6 मई 2023 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से चुनाव लड़ाया था, लेकिन वे आशीष गोविंद शर्मा से हार गए थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1767046784549843080?s=20

पूर्व सीएम के बेटे हैं दीपक जोशी

13 जून 1962 को जन्मे दीपक जोशी पूर्व सीएम और राजनीति के संत कहे जाने वाले नेता कैलाश जोशी के बेटे हैं। दीपक 2003 में बागली, 2008 और 2013 में हाटपिपल्या से भाजपा विधायक रहे। प्रदेश की तत्कालीन शिवराज सरकार में राज्यमंत्री रहे। [caption id="attachment_109828" align="aligncenter" width="600"] अरुणोदय चौबे को कमलनाथ का करीबी माना जाता है।[/caption]

कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं अरुणोदय चौबे

13 मई 1954 को जन्मे अरुणोदय चौबे कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। अरुणोदय चौबे ने 16 सितंबर 2022 को भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, लेकिन कमलनाथ ने मना लिया था। वे 1992-1997 में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष, 2003-2007 में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। खुरई विधानसभा सीट से 2008 में कांग्रेस के टिकट पर लड़े और बीजेपी के भूपेंद्र सिंह को हराकर चुनाव जीता। विधानसभा चुनाव 2023 में भूपेंद्र सिंह ने इन्हें हरा दिया। 2018 में भी कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने फिर हरा दिया।

टिकट कटने के बाद से ही नाराज थे शिवदयाल बागरी

शिवदयाल बागरी साल 2018 में कांग्रेस के टिकट पर गुनौर से विधायक बने थे। कांग्रेस ने 2023 में उनका टिकट काटकर जीवन लाल सिद्धार्थ को दे दिया था। टिकट कटने के बाद से ही शिवदयाल नाराज चल रहे थे।

दो दिन पहले ही कई बड़े नेताओं ने छोड़ी थी कांग्रेस

दो दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और सतपाल पलिया ने भाजपा जॉइन कर ली। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे थे। ये भी पढ़ें- MP में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सांसद पचौरी और गजेंद्र राजूखेड़ी BJP में शामिल, संजय शुक्ला… विशाल पटेल और अर्जुन पलिया ने भी जॉइन की भाजपा  ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बोले- कांग्रेस कहेगी तो शिवराज के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ूंगा 
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts