पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बोले- कांग्रेस कहेगी तो शिवराज के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ूंगा

Follow on Google News
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बोले- कांग्रेस कहेगी तो शिवराज के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ूंगा
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी शनिवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ली। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंदसिंह भी मौजूद रहे। वह अपने पिता कैलाश जोशी की तस्‍वीर लेकर प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम कमलनाथ ने सूत की माला पूर्व मुख्यमंत्री स्‍व. कैलाश जोशी की तस्वीर को पहनाई।

शिवराज को आउट करने वाली गेंद मेरे पास है : जोशी

भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद मीडिया चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि कांग्रेस यदि कहेगी तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र बुधनी से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि बुधनी की पिच पर किस बॉल पर शिवराज को किया जा सकता है आउट, वो गेंद मेरे पास है। पिता के अपमान से व्यथित होकर भाजपा छोड़ी है। [caption id="attachment_74085" align="aligncenter" width="600"] कमलनाथ ने सूत की माला पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पिता कैलाश जोशी की तस्वीर को पहनाई।[/caption]

बिना किसी शर्त के कांग्रेस में आया हूं : जोशी

दतिया जिले के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने भी इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राज्य के पूर्व मंत्री दीपक जोशी इसके पहले अपने गृह जिला देवास से सुबह रवाना हुए और अपने समर्थकों के साथ सीधे यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जोशी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश के समय अपने पिता कैलाश जोशी का चित्र हाथ में लिया हुआ था। कमलनाथ ने उनके चित्र पर भी माल्यार्पण कर जोशी का कांग्रेस में स्वागत किया। इस अवसर पर जोशी ने पत्रकारों से कहा कि वे बगैर किसी शर्त के कांग्रेस में आए हैं।

भाजपा के नेताओं पर जमकर बोला हमला

वहीं कमलनाथ ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि वे किसी भी प्रत्याशी का टिकट स्थानीय नेताओं से चर्चा के बाद तय करने की नीति अपना रहे हैं। इस मामले में भी उन्होंने यही रुख प्रदर्शित किया। इसके पहले दीपक जोशी ने अपने पिता कैलाश जोशी और उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत का जिक्र किया और कहा कि ईमानदारी ही उनकी मुख्य विचारधारा है और इस पर वे भी चलते रहेंगे। उन्होंने सीएम शिवराज और भाजपा के नेताओं पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा' का नारा दिया था। लेकिन, भाजपा नेताओं के कार्य इससे एकदम उलट हैं।

कैलाश जोशी की विरासत लेकर कांग्रेस में आए हैं : कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि दीपक जोशी राजनीति में संत कहे जाने वाले कैलाश जोशी की विरासत लेकर कांग्रेस में आए हैं। वास्तव में जोशी कांग्रेस का नहीं, सच्चायी का साथ दे रहे हैं। उन्होंने जोशी से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे भाजपा नेताओं और उनकी सरकार के कारनामों से पूरे प्रदेश को अवगत कराएं। कमलनाथ ने कहा कि उनकी जोशी से पार्टी में आने के संबंध में तीन दिन पहले ही बात हुई है और जोशी ने कोई शर्त भी नहीं रखी है।

समय ही हर बात सिद्ध करेगा : जोशी

इससे पहले जोशी कल फिर अपने गृह जिला देवास में मीडिया के सामने दोहराया कि वे कांग्रेस की सदस्यता लेने के अपने फैसले पर अडिग हैं। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके नेताओं पर अनेक आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार की लगतार उपेक्षा की जा रही है। जोशी ने आज ट्वीट के जरिए अपने इरादे भी जाहिर करते हुए लिखा है,‘समय ही हर बात सिद्ध करेगा। ईमानदारी मेरी विरासत है, मेरी पूंजी है, वो मेरे साथ है। प्रणाम पिताजी, जय हिंद। जय परशुराम। जय श्रीराम। https://twitter.com/psamachar1/status/1654757460509425664?t=qEwzbt8wQRIKm0DXq4EUpw&s=08

भाजपा संगठन से चल रहे थे नाराज

देवास जिले के बागली और हाटपीपल्या विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके जोशी काफी दिनों से प्रदेश भाजपा संगठन से नाराज चल रहे थे। उन्होंने एक मई को अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामने के संकेत दिए थे। दीपक जोशी भाजपा के टिकट पर देवास जिले से तीन बार विधायक रह चुके हैं और उन्होंने बागली और हाटपीपल्या सीट का प्रतिनिधित्व किया है। जोशी, शिवराज सिंह चौहान सरकार में वर्ष 2018 के पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। लगभग 60 वर्षीय जोशी, भाजपा के वरिष्ठ, संत छवि के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र हैं। वे शुरूआत से ही भाजपा से जुड़े रहे। https://twitter.com/psamachar1/status/1654750295488864256?cxt=HHwWgICxqYyo7fYtAAAA ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री दीपक जोशी देवास से भोपाल के लिए रवाना, कांग्रेस में होंगे शामिल; शिवराज सरकार को बताया भ्रष्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts