Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Samsung ला रहा ह्यूमनॉइड रोबोट, CES 2027 में दिखा सकती है प्रोटोटाइप; Tesla को मिलेगी चुनौती?

Samsung CES 2027 में अपना ह्यूमनॉइड रोबोट पेश कर सकती है। जानिए Tesla Optimus, Boston Dynamics और Unitree के बीच रोबोटिक्स की रेस में क्या है कंपनी की तैयारी।
Samsung ला रहा ह्यूमनॉइड रोबोट, CES 2027 में दिखा सकती है प्रोटोटाइप; Tesla को मिलेगी चुनौती?

स्मार्टफोन और टीवी के बाद अब Samsung रोबोटिक्स की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जनवरी 2027 में होने वाले CES इवेंट में अपने ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रोटोटाइप पेश कर सकती है। यह रोबोट इंसानों की तरह काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। Samsung की इस एंट्री से Tesla के Optimus समेत दूसरी कंपनियों के साथ रोबोटिक्स की रेस तेज हो सकती है।

CES 2027 में दिख सकता है Samsung का रोबोट

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने हाल ही में अपने बोर्ड के सामने ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रोटोटाइप पेश किया है। अब कंपनी इसे दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रही है। CES 2027 का आयोजन 6 से 9 जनवरी के बीच अमेरिका के लास वेगास में होगा। हालांकि, Samsung ने अभी तक इस रोबोट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसके डिजाइन, फीचर्स और काम करने की क्षमता को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

रोबोटिक्स के लिए बनाई अलग यूनिट

Samsung रोबोटिक्स के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अलग से काम कर रही है। कंपनी ने इसके लिए Robotics eXperience (RX) नाम की यूनिट बनाई है। इस यूनिट की जिम्मेदारी कंपनी के को-CEO TM Roh को दी गई है। इसके अलावा Samsung ने Hyundai Motor Group के पूर्व रोबोटिक्स स्ट्रैटेजी एग्जीक्यूटिव Lee Dongkun को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

Tesla Optimus और Unitree से होगा मुकाबला

ह्यूमनॉइड रोबोट के बाजार में पहले से कई बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। Tesla अपने Optimus रोबोट को विकसित कर रही है। वहीं, Hyundai की Boston Dynamics और चीन की Unitree भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं। Tesla का Optimus फैक्ट्रियों में सामान उठाने और दूसरे काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे में Samsung की एंट्री से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

Breaking News

इंसानों जैसे हाथ बनाना सबसे बड़ी चुनौती

ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक उसके हाथों को तैयार करना है। रोबोट के हाथ इतने सटीक होने चाहिए कि वह इंसानों की तरह चीजों को पकड़ सके, उठा सके और सही जगह पर रख सके। खासतौर पर फैक्ट्रियों में काम करने वाले रोबोट से काफी सटीकता की उम्मीद की जाती है। छोटी सी गलती भी बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसलिए Samsung के सामने रोबोट को भरोसेमंद और सटीक बनाने की चुनौती होगी। अब सबकी नजर CES 2027 पर है, जहां Samsung अपने ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रोटोटाइप पेश कर सकती है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts