Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को देश की प्रगति रास नहीं आती

रीवा में भाजपा की सभा में CM मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। सांसद जनार्दन मिश्रा के भाषण पर भी चुटकी ली।
रीवा में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को देश की प्रगति रास नहीं आती

रीवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रीवा में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ सभा और पदयात्रा में शिरकत की। टीआरएस कॉलेज के पास स्थित एनसीसी ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की प्रगति रास नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर मुद्दे पर बिना किसी ठोस आधार के विरोध करती है।

विंध्य और चित्रकूट की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि यह भगवान राम की तपोभूमि है, जहां उन्होंने वनवास के 11 वर्ष बिताए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर राम मंदिर निर्माण में अड़चनें डालने, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने और कश्मीर समस्या को जन्म देने का आरोप भी लगाया।

 सीहोर में 536.23 करोड़ की सीप-अंबर सिंचाई प्रोजेक्ट का लोकार्पण, सीएम मोहन यादव बोले-किसानों की समृद्धि ही मप्र की खुशहाली का आधार

सांसद मिश्रा AK-47 की तरह

कार्यक्रम के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में मुख्यमंत्री ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के भाषण देने की शैली पर चुटकी ली। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब भी माहौल बनाना हो तो जनार्दन जी को खड़ा कर दो, वे 'AK-47 की गोलियों की तरह धड़ाधड़' बोलते हैं, हालांकि कभी-कभी वे 'हिट विकेट' भी हो जाते हैं, तब उन्हें रोकना पड़ता है।

सीएम मोहन यादव ने मोबाइल की टॉर्च जलवाकर किया भोपाल के नाथू बरखेड़ा खेल परिसर का लोकार्पण, कहा-खेलों का दिख रहा स्वर्णिम भविष्य

27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेश सरकार की रजिस्ट्री योजना को ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि राज्य में 27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री निमूबेन बांभनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। सभा के पश्चात एनसीसी ग्राउंड से सिरमौर चौराहा, अमहिया रोड और अस्पताल चौराहा होते हुए पद्मधर पार्क तक पदयात्रा निकाली गई।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts