Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : छतरपुर कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था हाजी शहजाद; 10 हजार का था इनाम

Follow on Google News
MP News : छतरपुर कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था हाजी शहजाद; 10 हजार का था इनाम
छतरपुर। कोतवाली थाना पत्थरकांड का मास्टरमाइंड हाजी शहजाद अली को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने में पथराव के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। हाजी गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर जिला कोर्ट के बाहर से उसे पकड़ लिया। इसके बाद मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी शहजाद पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पकड़ाया

हाजी के पकड़े जाने पर छतरपुर एसपी अगम जैन ने मीडिया को बताया कि पत्थरबाजी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से यह फरार चल रहा था। अब पुलिस को अन्य फरार आरोपितों की तलाश है। एसपी ने बताया कि वह जांच पड़ताल कर रहे हैं कि फरारी समय में वह कहां-कहां रहा। मामले में अब तक 37 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से 36 को जेल भेजा जा चुका है।

46 नामजद आरोपियों सहित डेढ़ सौ आरोपी

कोतवाली थाना परिसर में पथराव और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल को गंभीर चोटें आईं और संपत्ति को नुकसान हुआ था। इस मामले में 46 नामजद और 150 से अधिक आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है।

क्या है पूरा मामला

  • मामला महाराष्ट्र में नासिक के महंत रामगिरि महाराज के पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर की गई विवादित टिप्पणी से जुड़ा है।
  • जिसके विरोध में बुधवार शाम (21 अगस्त) को छतरपुर में मुस्लिम समाज ने कोतवाली थाने का घेराव किया। लोगों ने पहले नारेबाजी की और फिर विरोध के दौरान हंगामा बढ़ गया।
  • इस दौरान कुछ लोगों ने थाने में पथराव कर दिया। जिसकी वजह से कोतवाली टीआई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। थाने के सीसीटीवी एवं अन्य फोटो वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
  • घटना के बारे में जानकारी मिलते ही CM मोहन ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश शांति का प्रदेश है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • इसके बाद गुरुवार (22 अगस्त) को भारी पुलिस फोर्स और राजस्व अमले की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और पूर्व सदर हाजी शहजाद अली के नए मोहल्ला स्थित मकान को तोड़ा गया।
  • साथ ही वहां खड़ी गाड़ियों को भी चकनाचूर कर दिया। तीन महंगी लग्जरी गाड़ियों को बुलडोजर और पोकलेन मशीन से रौंद दिया गया।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजी की कोठी 20 हजार वर्ग फीट में बनी थी। जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ है। अब इस एक्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें- Chhatarpur Bulldozer Action : कांग्रेस पूछ रही सवाल- ‘हाजी का घर क्यों तोड़ा’, DGP से मिले नेता, प्रियंका ने भी X पर लिखा कुछ-कुछ…पढ़िए ये बवाल क्या है?
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts