
भोपाल। मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि तबादलों पर रोक हटाई जाएगी। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध 17 सितंबर से हटेंगे। इसे लेकर नीति जल्द आएगी।
सभी को मिलेगा 2 माह का ऑफ
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि होमगार्ड जवानों की ऑफ संबंधी विसंगति को दूर किया गया है। होमगार्ड जवानों को 2016 के नियम में 2 महीने का ऑफ मिलता था, कुछ लोगों को तीन साल में किसी को एक साल में 2 महीने का ऑफ मिलता था। अब इसे सुधारकर तीन साल में 2 महीने का ऑफ मिलेगा। इसके अलावा बाढ़ बचाओ आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिक को एसडीईआरएफ में पदस्थ करने का भी निर्णय लिया गया है।
ऑटो रिक्शा विनिमय स्कीम लागू होगी
ऑटो रिक्शा विनिमय योजना 2021 को लागू करने का फैसला हुआ है। इसमें शहरी और गैर शहरी क्षेत्र में अलग-अलग परमिट दिए जाएंगे। अलग-अलग रंग होंगे। CNG को इससे छूट मिलेगी। पटिया लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस तरह के सुधार भी किए गए है।
ये भी पढ़ें: PM मोदी जन्मदिन पर आएंगे MP : अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग कार्यक्रम में होंगे शामिल; श्योपुर में बनाए जा रहे 7 हेलीपैड
भगवान बिरसमुंडा स्वरोजगार योजना को मंजूरी
कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भगवान बिरसमुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण परियोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसमें 50 लाख रुपये तक बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान और बैंक गारंटी शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
इसके अलावा बालाघाट के रामपायली में बनने वाले डॉ. हेडगेवार स्मारक की जानकारी भी दी गई।
ये भी पढ़ें: शिवराज कैबिनेट में बड़ा फैसला : खाद्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती पर लगी मुहर, इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन विधेयक को स्वीकृति
बैठक में लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन संशोधन विधेयक 2022 के प्रारूप को शिवराज मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी। यह इसे अब विधानसभा के 13 सितंबर से होने वाले मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके मुताबिक लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों को अब कुल 1 लाख 43 हजार रुपए मिलेंगे। कॉलेज में प्रवेश करने पर लाडली लक्ष्मी को प्रथम वर्ष में साढ़े 12 हजार और अंतिम वर्ष में साढ़े 12 हजार रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।