Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP By Election 2024 : प्रदेश की विजयपुर और बुधनी सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव, 23 को रिजल्ट

Follow on Google News
MP By Election 2024 : प्रदेश की विजयपुर और बुधनी सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव, 23 को रिजल्ट
नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश की बुधनी (सीहोर) और विजयपुर (श्योपुर) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने मंगलवार को कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही मध्य प्रदेश की इन दोनों सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीख भी घोषित कर दी है। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। दोनों सीटों के लिए नामांकन 18 से 25 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। वहीं, 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इस वजह से खाली हुईं दोनों सीटें

मध्य प्रदेश की बुधनी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दिया था, वे केंद्र में मंत्री बन गए हैं। इसके कारण सीट खाली हो गई। ऐसे में अब उनकी सीट पर उपचुनाव होने वाला है। वहीं, विजयपुर में रामनिवास रावत कांग्रेस विधायक रहते हुए इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब वे भाजपा सरकार में वन मंत्री हैं। इसके कारण सीट खाली हो गई। विजयपुर सीट पर भी उपचुनाव होने वाला है।

विजयपुर से रावत, बुधनी का फैसला केंद्रीय नेतृत्व

विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर तय है। वहीं, बुधनी के लिए प्रदेश चुनाव समिति ने नामों का पैनल दिल्ली भेजा है। अंतिम निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। बुधनी से तीन नाम सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव समिति ने जो तीन नामों का पैनल तैयार किया है, उनमें पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, कार्तिकेय सिंह चौहान और राजेंद्र सिंह राजपूत के नाम शामिल हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts