Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :मप्र में BSNL की सेवाओं में नहीं सुधार के आसार, संसाधनों का इंतजार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के नेटवर्क की समस्या के कारण उपभोक्ताओं का रुझान लगातार कम होता जा रहा है। सेवाओं में सुधार के लिए कंपनी संसाधनों का इंतजार कर रही है, ऐसे में उपभोक्ता इससे दूर होते जा रहे हैं। कॉल ड्रॉप और कमजोर नेटवर्क से 29 लाख सब्सक्राइबर्स परेशान हैं।
Follow on Google News
मप्र में BSNL की सेवाओं में नहीं सुधार के आसार, संसाधनों का इंतजार

लेख्रक : राजीव सोनी, भोपाल। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की सेवाएं तमाम प्रयासों के बावजूद सुधर नहीं पा रहीं। स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता के फेर में 5 जी सेवाएं सर्वे-टेस्टिंग के आगे नहीं बढ़ पा रहीं। बीटीएस गेप के चलते प्रदेश के महानगरों से लेकर गांवों में भी कमजोर नेटवर्क और कॉल ड्रॉप की समस्या बनी हुई है। इस वजह से प्रदेश के 29 लाख से अधिक मोबाइल यूजर्स सरकारी कंपनी की सेवाओं से परेशान हो रहे हैं।

एक साल बाद भी शुरू नहीं हुईं 5G सेवाएं

बीएसएनएल मप्र परिमंडल के चीफ जनरल मैनेजर मिथिलेश कुमार ने पिछले साल जून में दावा किया था कि एक-दो महीने में 5G सेवाओं का ट्रायल शुरू हो जाएगा और नए टॉवर लगने से सर्विस क्वालिटी सुधर जाएगी। लेकिन एक साल बाद भी स्थिति जस की तस है। नेटवर्क सुधरने और हजारों किलोमीटर दायरा बढ़ने का दावा भी हवा-हवाई ही रहा।

सेवाएं सुधारने की इच्छाशक्ति नहीं

बीएसएनएल की सेवाएं सुधारने को लेकर सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति नजर नहीं आ रही। सेवाएं सुधारने के लिए देश में टॉवरों की जरूरत करीब 3 लाख है लेकिन बीएसएनएल के टॉवर अभी एक लाख ही बताए जा रहे हैं। इसके विपरीत प्रतिस्पर्धी कंपनियों में एयरटेल के टॉवरों की संख्या 3.77 लाख और जियो के सर्वाधिक 5 लाख टॉवर्स लगे हैं। इस कारण इन कंपनियों के पास मार्केट के सर्वाधिक मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं।

Breaking News

दूसरी कंपनियों में नंबर पोर्ट 

बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ नहीं पा रही। इसके विपरीत बड़ी संख्या में ग्राहक दूसरी निजी कंपनियों में अपने नंबर पोर्ट कराने लगे हैं। दो साल पहले बीएसएनएल के ग्राहक बढ़ गए थे।

BSNL सेवाएं नहीं सुधार रहा

मेरे पास बीएसएनएल और जीयो की सिम है। दोनों की सर्विस में जमीन आसमान का फर्क है। हमारी सबसे पुरानी सरकारी कंपनी अपनी सेवाएं क्यों नहीं सुधार रही यह समझ से परे है।

नील हाड़ा,  रहवासी भोपाल

ये भी पढ़ें: MP High Court : ‘प्रोबेशन पीरियड में नहीं कर सकते वेतन कटौती’

सीधी बात... मिथिलेश कुमार चीफ जनरल मैनेजर, बीएसएनएल मप्र

सवाल: कमजोर नेटवर्क और कॉल ड्रॉप की समस्या से बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को कब राहत मिलेगी?

जवाब: मंत्रालय से 1,100 बीटीएस (टॉवर्स) मांगे हैं। इनके इंस्टॉल होते ही एकदम से फर्क नजर आने लगेगा।

सवाल: सरकार के पास बजट/ संसाधन हैं? फिर भी बीएसएनएल की सेवाएं इतनी 'पुअर' क्यों हैं?

जवाब:  हम स्वदेशी तकनीक पर शिफ्ट हो रहे है। इसलिए कुछ विलंब हुआ।

सवाल: 4 जी और 5 जी के मामले में अभी क्या स्टेटस है?

जवाब: एडवांस टेक्नोलॉजी तेजी से ला रहे हैं। अभी हमारे 29 लाख सब्सक्राइबर्स में से 6.4 लाख 4 जी के हैं। नई सिमें 4 जी की ही दे रहे हैं।

सवाल: 5 जी की लांचिंग में अभी कितना और समय लगेगा?

जवाब: सर्वे और टेस्टिंग की प्रोसेस चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट ने कहा... 2500 का नाश्ता लेकर ब्लाइंड स्कूल जाओ और वहां पर एक घंटा बिताओ

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts