Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा कोर ग्रुप में नए चेहरों को मिलेगी जगह, जिलों की कोर कमेटियां भी फिर से बनेंगी

मध्यप्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप के पुनर्गठन की कवायद शुरू हो गई है। नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के आने के बाद कमेटी की समीक्षा हो रही है। कुछ नए नेताओं को शामिल करने के साथ 62 संगठनात्मक जिलों की कोर कमेटियों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की जा रही है।
भाजपा कोर ग्रुप में नए चेहरों को मिलेगी जगह, जिलों की कोर कमेटियां भी फिर से बनेंगी
मप्र भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के साथ प्रदेश के प्रमुख नेताओं का फाइल फोटो।

भोपाल। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और संगठनात्मक चुनौतियों के मद्देनजर मध्यप्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप के पुनर्गठन की कवायद शुरू हो गई है। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के कामकाज संभालने के बाद इस हाई प्रोफाइल और संगठन की ताकतवर कमेटी का रिव्यू शुरू हो गया है। मौजूदा कोर ग्रुप में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। संगठन के सभी 62 जिलों की कोर कमेटियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

प्रभारी बिप्लब कुमार ने दिए दायरा बढ़ाने के संकेत

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हाल ही में व्यापक स्तर पर किए गए बदलावों के बाद प्रदेश भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण और अधिकार-संपन्न कमेटी में कुछ और नेताओं को शामिल करने के संकेत मिले हैं। कोर ग्रुप को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए इसके विस्तार की चर्चा है। प्रदेश के नवागत प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भी अपने पहले भोपाल प्रवास के दौरान संकेत दिए कि संगठन को अधिक सुचारू बनाने के लिए इस हाई प्रोफाइल कमेटी का विस्तार किया जाएगा। नए सदस्यों को शामिल कर ग्रुप का दायरा बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: PU Special : महाराष्ट्र में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे विधायक भगवान दास सबनानी, वोटर लिस्ट से हटेंगे सर्वाधिक 2.70 करोड़ नाम

कोर कमेटियों की बैठकों का सिलसिला टूटा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी संभाग और जिला स्तर पर अलग-अलग टोलियां गठित की गई हैं। जिलों में प्रभारी मंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कोर कमेटियां भी गठित की गई हैं। लेकिन शुरुआती बैठकों के बाद यह सिलसिला आगे नहीं बढ़ पाया। इसके साथ ही संगठन में समन्वय को लेकर भी अपेक्षित सुधार नजर नहीं आया। जिलों में कोर ग्रुप की बैठकों की निरंतरता कायम नहीं रह पाई।

भाजपा संगठन ने दी बूथ प्रबंधन को प्राथमिकता

भाजपा ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए बूथ प्रबंधन को प्राथमिकता दी है। पार्टी के सभी कार्यक्रमों के केंद्र में बूथ की प्रमुख भूमिका रखी गई है। बूथ की सक्रियता बढ़ाने के साथ अनुशासन बनाए रखने के लिए कैडर को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद की जा रही है।

ये भी पढ़ें: भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब देब और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने स्थानीय निकाय, मिशन-2028 की तैयारियों पर की चर्चा

यह है मौजूदा कोर कमेटी

अध्यक्ष: हेमंत खंडेलवाल

सदस्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, प्रहलाद पटेल, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, लालसिंह आर्य, फग्गन सिंह कुलस्ते, लता बानखेड़े एवं संपतिया उइके।

विशेष आमंत्रित सदस्य: राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts