PU Special :महाराष्ट्र में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे विधायक भगवान दास सबनानी, वोटर लिस्ट से हटेंगे सर्वाधिक 2.70 करोड़ नाम

विधायक भगवान दास सबनानी को महाराष्ट्र में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की मॉनिटरिंग और बूथ लेवल एजेंट्स के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन स्तर पर मतदाता सूची के इस अभियान की निगरानी कर रहा है और सबनानी महाराष्ट्र के साथ दादर-नगर हवेली और दमन-दीव का भी प्रवास कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे विधायक भगवान दास सबनानी, वोटर लिस्ट से हटेंगे सर्वाधिक 2.70 करोड़ नाम
महाराष्ट्र में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे विधायक भगवान दास सबनानी

राजीव सोनी, भोपाल। महाराष्ट्र में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर)अभियान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस अभियान से वहां देश में सर्वाधिक करीब 2.70 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटेंगे। भाजपा संगठन स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग, बूथ लेवल एजेंट्स और चुनाव आयोग के साथ समन्वय के लिए भोपाल के विधायक भगवान दास सबनानी को महाराष्ट्र के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादर-नगर हवेली और दमन-दीव का प्रभारी बनाया है।

2 करोड़ 70 लाख से अधिक फर्जी या डुपलिकेट नाम हटाए जा सकेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी इस प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भाजपा का मानना है कि एसआईआर के के तहत प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर सुधार होगा, जिससे करीब 2 करोड़ 70 लाख से अधिक फर्जी या डुपलिकेट नाम हटाए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डेयरी से IISER तक, जानें कई कार्यक्रम

देश में सबसे बड़ी छंटनी

देश में यह सबसे बड़ी छंटनी होगी। इनमें विशेष रूप से दिवंगत, डुपलिकेट, स्थायी रूप से पलायन और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नाम हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो बिहार, उत्तरप्रदेश अथवा अन्य राज्यों से महाराष्ट्र में रोजगार के लिए पहुंचे हैं।

आयोग ने बढ़ाया समय

चुनाव आयोग ने दावे-आपत्तियों के लिए अब 12 अक्टूबर तक का समय बढ़ा दिया है। पहले यह समय सीमा कम थी लेकिन राजनीतिक दलों और नागरिकों की मांग पर तारीख आगे बढ़ाई गई है। ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न पाए और आपत्ति दर्ज कराने के लिए पर्याप्त समय मिले।

आयोग ने सभी दलों से मांगे थे एजेंट्स

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान को लेकर महाराष्ट्र में भाजपा सहित अन्य 7 राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर आयोग के अधिकारियों के साथ समन्वय के लिए बीएलए-2 (एजेंट्स) मांगे थे। भाजपा ने सभी बूथ स्तर पर अपने एजेंट्स को इस प्रक्रिया से जोड़कर भोपाल विधायक सबनानी को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।

Breaking News

मुंबई, ठाणे और पुणे सहित कई जिलों में चल रहा प्रवास

विधायक भगवान दास सबनानी ने बताया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा करके जो जवाबदारी सौंपी है उसे पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं। चुनाव आयोग के आग्रह पर भाजपा ने बूथ स्तर पर अपने एजेंट्स(बीएलए-2) नियुक्त किए हैं। इन्हें मोटिवेट करने और मतदाता सूची अपडेट प्रक्रिया चल रही है जिससे वोटर लिस्ट शुद्ध और त्रुटिरहित बन सके। इसके लिए मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक सहित कई जिलों में लगातार प्रवास हो रहा है।  

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts