Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में जाम का ऐसा जंजाल कि लोग हुए बेहाल, करोंद से मिनाल तक घंटों थमी रही गाड़ियों की रफ्तार

भोपाल में 1 अक्टूबर की शाम करोंद-अयोध्या बायपास रोड से मिनाल गेट तक करीब 3 से 4 घंटे भीषण जाम रहा। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बसें और गाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से चलीं। कई वाहन चालक घंटों फंसे रहे, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भोपाल में जाम का ऐसा जंजाल कि लोग हुए बेहाल, करोंद से मिनाल तक घंटों थमी रही गाड़ियों की रफ्तार
भोपाल में 1 अक्टूबर की शाम करोंद-अयोध्या बायपास रोड से मिनाल गेट तक करीब 3 से 4 घंटे भीषण जाम रहा।

भोपाल में 1 अक्टूबर की शाम ट्रैफिक ने ऐसा जाम लगाया कि सड़क पर निकले लोगों का हाल बेहाल हो गया। करोंद-अयोध्या बायपास रोड से लेकर मिनाल गेट तक करीब 3 से 4 घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गाड़ियां-बेसें बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आईं। 

ट्रैफिक के चलते बिगड़े हालात

शाम के समय अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के चलते हालात बिगड़ते चले गए। देखते ही देखते सड़क पर दूर-दूर तक सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आने लगीं। कई वाहन चालक काफी देर तक एक ही जगह फंसे रहे। जाम इतना लंबा था कि लोगों को कुछ किलोमीटर का रास्ता तय करने में भी घंटों लग गए।

 

छोटे-मोटे से निकले लोग रास्ते में फंसे

सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जो रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम के लिए घर से निकले थे। कुछ लोग पास की दुकान से सामान या सब्जी लेने निकले थे, लेकिन रास्ते में ऐसा फंसे कि घर लौटना भी मुश्किल हो गया। कई लोगों को जाम खुलने का इंतजार करते हुए काफी समय सड़क पर बिताना पड़ा।

ये भी पढ़ें: असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, टूटे कार के शीशे,‘गो बैक’ के बाद बवाल, पुलिस-CRPF का लाठीचार्ज

कारों और बसों की रफ्तार थमी

करोंद-अयोध्या बायपास और मिनाल गेट के बीच ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और खराब होती गई। बसों, कारों और दूसरे वाहनों की रफ्तार लगभग थम गई। सड़क पर फंसे लोगों के लिए यह लंबा ट्रैफिक जाम किसी मुसीबत से कम नहीं रहा। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल इस पूरे मार्ग पर दोनों तरफ ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया था। राजधानी की इस व्यस्त सड़क पर लगे लंबे जाम ने एक बार फिर बढ़ते ट्रैफिक दबाव की तस्वीर दिखा दी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts