भोपाल:बकरीद की छुट्‌टी 28 मई करने की मांग, बैंक यूनियंस ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

भोपाल में बैंक यूनियंस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर बकरीद की छुट्टी 28 मई को घोषित करने की मांग की है।
बकरीद की छुट्‌टी 28 मई करने की मांग, बैंक यूनियंस ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

ईद उल जुहा (बकरीद) को लेकर मध्य प्रदेश में बैंक कर्मचारियों की छुट्‌टी की तारीख बदलने की मांग उठी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि बैंकों का घोषित अवकाश 27 मई के बजाय 28 मई को किया जाए।

यूनियंस ने मुख्यमंत्री से की मांग

यूनियन के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले 27 मई को बैंक अवकाश घोषित किया था जबकि ईद उल जुहा (बकरीद) का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों और अधिकारियों को वास्तविक त्योहार वाले दिन छुट्‌टी मिलना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश में संशोधन कर 28 मई को बैंक हॉलीडे घोषित किया जाए।

ये भी पढ़ें: मैं अभी 16 साल की हूं, मां नहीं बनना चाहती: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने हाईकोर्ट से मांगी गर्भपात की अनुमति

दिल्ली और गुजरात में बदली जा चुकी है तारीख

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और गुजरात सरकारें पहले ही अपने आदेशों में संशोधन कर चुकी हैं और वहां अब 28 मई को ही बैंक अवकाश रहेगा। इसी आधार पर मध्य प्रदेश में भी बदलाव की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर : शिक्षक भर्ती पर MP हाईकोर्ट बड़ा फैसला, जनरल कैटेगरी के लिए टीईटी में 60 प्रतिशत अंक जरूरी

धार्मिक पर्व श्रद्धा से मनाने की दलील

बैंक यूनियंस का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को धार्मिक पर्व वास्तविक तारीख पर मनाने का अवसर मिलना चाहिए। संगठन के अनुसार सही तिथि पर अवकाश घोषित होने से बैंक कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार श्रद्धा और उत्साह से मना सकेंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts