Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैं अभी 16 साल की हूं, मां नहीं बनना चाहती:दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने हाईकोर्ट से मांगी गर्भपात की अनुमति

16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने 'मैं अभी मां नहीं बनना चाहती' कहते हुए गर्भपात की अनुमति के लिए जबलपुर हाईकोर्ट का रुख किया है।
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने हाईकोर्ट से मांगी गर्भपात की अनुमति

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की याचिका पर संवेदनशील रुख अपनाया है। किशोरी ने अदालत से 18 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति मांगी है। पीड़िता का कहना है कि वह अभी नाबालिग है और मां नहीं बनना चाहती इसलिए उसे गर्भपात की अनुमति दी जाए।

हाईकोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

मामले की सुनवाई जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह की वेकेशन बेंच में हुई। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को पीड़िता की पूरी मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई सोमवार 25 मई को होगी।

ये भी पढ़ें: Viral Video: हरिद्वार के ज्वालापुर में गंगा नहर में बिरयानी फेंकने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

दुष्कर्म का केस दर्ज, जांच में गर्भ की पुष्टि

जानकारी के मुताबिक जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के पिता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गर्भपात की अनुमति मांगी।

ये भी पढ़ें: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट हुई फेल! दिखे 3 बच्चे, ऑपरेशन में निकला चौथा… सिवान के डॉक्टर भी रह गए हैरान

दोनों पक्षों ने रखा अदालत में पक्ष

प्रारंभिक सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दिव्य कीर्ति बोहरे ने पक्ष रखा जबकि राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता वीर विक्रांत सिंह अदालत में उपस्थित हुए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए ताकि मामले में आगे निर्णय लिया जा सके।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts