अन्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दिल्ली में Monkeypox का तीसरा केस, एक और नाइजीरियाई निकला पॉजिटिव; देश में कुल 8 मामले

कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स भी तेजी से पैर पसारने लगा है। भारत में भी लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं। दिल्ली में मंकीपॉक्स के एक और मामले की पुष्टि हुई है। 35 वर्षीय नाइजीरियाई शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि नाइजीरिया का ये दूसरा शख्स है जो मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने हाल में कहीं यात्रा नहीं की है। वहीं, अब देश में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या 8 हो गई है।

भारत में एक मरीज हुआ ठीक

भारत में केरल से 13 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद अभी तक कुल 7 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 केरल और 2 दिल्ली में मिले हैं। 7 संक्रमितों में से 1 ठीक हो गया है, जबकि एक की मौत हो गई। वहीं अब 5 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। इसके अलावा कई संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में तेजी से पांव पसार रहा Monkeypox, केरल में मिला एक और मरीज; देशभर में कुल 7 केस

देश में अब तक मंकीपॉक्स के 8 केस

  • देश में अब तक मंकीपॉक्स के 7 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज केरल में और 2 दिल्ली में मिला है।
  • केरल में 14 जुलाई को मिला पहला मरीज दूसरे देश (यूएई) से भारत आया था। तेज बुखार और शरीर में तेज दर्द की शिकायत थी। इसके साथ ही शरीर पर छाले थे। जो अब ठीक हो गया है।
  • केरल में 18 जुलाई को मिला दूसरा मरीज भी दूसरे देश (दुबई) से भारत आया था। मरीज दो महीने पहले ही भारत लौट गया था, लेकिन मंकीपॉक्स के लक्षण उसमें बाद में देखने को मिले।
  • केरल में 22 जुलाई को मिला तीसरा मरीज 6 जुलाई को यूएई से लौटा था। 13 जुलाई को उसमें लक्षण दिखाई देने पर जांच की गई थी।
  • दिल्ली में मिले चौथे मरीज (उम्र 31 वर्ष) ने विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन घरेलू यात्रा जरूर की थी।
  • केरल में मिला पांचवां मरीज (उम्र 22 वर्ष) 21 जुलाई को यूएई से लौटा था। यूएई छोड़ने से एक दिन पहले ही उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। 27 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी 30 जुलाई को मौत हो गई।
  • दिल्ली में 1 अगस्त को मिला छठवां मरीज (उम्र 35 वर्ष) नाइजीरिया का रहने वाला है, फिलहाल दिल्ली में है। यह हाल में कहीं विदेश यात्रा पर भी नहीं गया था।
  • केरल में 2 अगस्त को मिला सातवां मरीज (उम्र 30 वर्ष) 27 जुलाई को लौटा था। लक्षण पाए जाने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया था। केरल में यह पांचवां मामला है।
  • दिल्ली में 2 अगस्त को मिला आठवां मरीज (उम्र 35 वर्ष) नाइजीरिया का रहने वाला है। यह हाल में कहीं विदेश यात्रा पर भी नहीं गया था।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh में Monkeypox की एंट्री? सोलन में मिला संदिग्ध मरीज… नहीं है कोई ट्रैवल हिस्ट्री; जांच के लिए भेजा गया सैंपल

मंकीपॉक्स से अब तक कितनी मौतें हुईं

दुनियाभर में मंकीपॉक्स का कहर बढ़ता जा रहा है। अफ्रीका से निकलकर मंकीपॉक्स का संक्रमण बीते कुछ दिनों में दूसरे देशों में पहुंच गया है। मई के बाद 78 देशों में मंकीपॉक्स के लगभग 20,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अफ्रीका में सबसे ज्यादा 75 मौतें हुई हैं, जोकि सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ब्राजील में एक और स्पेन में दो लोगों की मंकीपॉक्स की वजह से मौत हुई है।

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button