PlayBreaking News

दिल्ली पहुंचे मोहन यादव :नितिन नबीन से मुलाकात के बाद एमपी की राजनीति गरमाई

मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों का दौर चल रहा है। सरकार लगातार निगम-मंडलों और विभिन्न प्राधिकरणों में नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है। इसी बीच मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज  हो गई हैं।
Follow on Google News
नितिन नबीन से मुलाकात के बाद एमपी की राजनीति गरमाई
Dr Mohan Yadav/x

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा कीं।

भोपाल में तेज हुई राजनीतिक हलचल

सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे के बाद भोपाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर सत्ताधारी बीजेपी में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों के साथ-साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: गुना : बंद जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, शादी में गया था परिवार; 15 लाख का नुकसान

निगम-मंडलों में नियुक्तियों का दौर जारी

मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों का दौर चल रहा है। सरकार लगातार निगम-मंडलों और विभिन्न प्राधिकरणों में नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है। इसी बीच मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज  हो गई हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। उनकी मुलाकात के बीच एमपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।

/img/95/1778232537195

ढाई साल पूरे होने से पहले समीक्षा बैठकों की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार का 13 मई को ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए बैठकें तय की हैं। इन बैठकों की समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गई है, जिससे कई मंत्रियों और अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे इंदौर के पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी जोशी : हार्ट अटैक से निधन, बेटे के विदेश से लौटने के बाद होगा अंतिम संस्कार

मंत्रियों को देना होगा रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 8 मई से 10 मई के बीच विभागवार समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें मंत्रियों को अपने विभाग और प्रभार वाले जिलों की उपलब्धियां, नवाचार, भविष्य की कार्ययोजना और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। इसके साथ ही विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी।

Featured News

तिरुपति में शादी समारोह में भी हुए शामिल

दिल्ली दौरे से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंचायत मंत्री Prahlad Patel के बेटे प्रबल सिंह पटेल के विवाह समारोह में हिस्सा लिया और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

सियासी चर्चाओं के केंद्र में दिल्ली दौरा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व से हुई यह मुलाकात आगामी राजनीतिक फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक नियुक्तियां और सरकार के प्रदर्शन की समीक्षा जैसे मुद्दों पर आने वाले दिनों में बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts