PlayBreaking News

गुना :बंद जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, शादी में गया था परिवार; 15 लाख का नुकसान

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत और चिंता का माहौल है।
Follow on Google News
बंद जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, शादी में गया था परिवार; 15 लाख का नुकसान

गुना। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुंदननिवास धर्मशाला के सामने शुक्रवार तड़के एक जनरल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान लपटों से घिर गई और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शादी के कारण दो दिन से बंद थी दुकान

जानकारी के मुताबिक तलैया मोहल्ला कैंट निवासी देवेन्द्र प्रजापति की “श्री राधा रानी जनरल स्टोर” नाम से दुकान संचालित होती है। देवेन्द्र ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम होने के कारण पिछले दो दिनों से दुकान बंद थी। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच अचानक दुकान में आग लग गई। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह मानकर जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 34 जिलों में सताएगी गर्मी

मकान मालिक के फोन से मिली जानकारी

दुकानदार के अनुसार घटना की जानकारी उन्हें मकान मालिक के फोन के जरिए मिली। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर से आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। आग इतनी भयानक थी कि मकान की दूसरी मंजिल तक उसका असर दिखाई दिया और वहां लगी खिड़कियां भी इसकी चपेट में आ गईं।

 

यह भी पढ़ें: IAS फार्म हाउस जुआकांड: पुलिस-सरगना की ‘सेटिंग’ का खुलासा, वर्दी पर दाग गहराया

करीब 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

पीड़ित दुकानदार देवेन्द्र प्रजापति ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान हाल ही में शुरू की गई थी और उसमें रखा अधिकांश सामान नया था। अचानक लगी आग ने उनकी मेहनत और कारोबार को बड़ा झटका दे दिया है।

 
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत और चिंता का माहौल है।

Featured News

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts