Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पचमढ़ी में आज मोहन कैबिनेट बैठक : इतिहास, पर्यटन और विकास पर होगी बड़ी चर्चा, राजा भभूत सिंह की स्मृति में मीटिंग

Follow on Google News
पचमढ़ी में आज मोहन कैबिनेट बैठक : इतिहास, पर्यटन और विकास पर होगी बड़ी चर्चा, राजा भभूत सिंह की स्मृति में मीटिंग
पचमढ़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक करेंगे, जिसमें पर्यटन की दृष्टि से इसके विकास को नया स्वरूप देने का निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में पचमढ़ी के जागीरदार राजा भभूत सिंह की स्मृति में प्रतिमा स्थापित करने और उनके नाम पर संस्थानों और पार्कों के नामकरण का निर्णय लिया जा सकता है।

पचमढ़ी के विकास के लिए कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजा भभूत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के समय महान स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे की मदद की थी। तात्या टोपे के आह्वान पर उन्होंने सतपुड़ा की वादियों में आजादी की मशाल जलाई। राजा भभूत सिंह और तात्या टोपे ने नर्मदांचल में आजादी के आंदोलन की योजना बनाई। पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक में राजा भभूत सिंह की स्मृति में प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही नर्मदांचल क्षेत्र में किसी संस्थान का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने की संभावना भी है।

विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक के साथ पर्यटन और अन्य विभागों से जुड़े 33.88 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

कैबिनेट बैठक की तैयारियां

कैबिनेट बैठक के लिए मोहन कैबिनेट के आधे मंत्री रात में ही पचमढ़ी पहुंच गए। इनमें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री गोविंद राजपूत समेत अन्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं। वहीं कुछ मंत्री आज सुबह बैठक के लिए भोपाल से निकलेंगे। ये भी पढ़ें- इंदौर:-फिर दो युवक कोरोना पॉजिटिव ,मरीजों की संख्या पहुंची थी 23 ,एक्टिव सिर्फ 6
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts