PlayBreaking News

Gen-Z और Gen-Alpha से संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, मुंबई में राष्ट्र निर्माण पर होगी चर्चा!

RSS प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में आयोजित IIMUN के 15वें वार्षिक सम्मेलन में युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से आए 2 हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। सम्मेलन में नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगी।
Follow on Google News
 Gen-Z और Gen-Alpha से संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, मुंबई में राष्ट्र निर्माण पर होगी चर्चा!
मोहन भागवत करेंगे युवाओं से संवाद

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक बड़े युवा सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह Gen-Z और Gen-Alpha पीढ़ी के छात्रों से बातचीत करेंगे। इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस  (IIMUN) द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 'भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका' विषय पर केंद्रित होगा। इस वार्षिक सम्मेलन में 15 से 19 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, सम्मेलन में देशभर के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य विषय युवाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित है। युवाओं को अलग अलग विचारों और संस्थानों को समझने का अवसर मिलेगा।

नेतृत्व और भारत की भूमिका पर चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में होने वाले IIMUN के 15वें वार्षिक सम्मेलन में युवाओं से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में वह नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे। IIMUN यानी इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस की ओर से आयोजित सम्मेलन में देश के अलग अलग हिस्सों से आए विद्यार्थी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

2 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

आयोजकों के अनुसार, मुंबई में होने वाले इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा शहरों से करीब 2 हजार छात्र शामिल होंगे। इसे दुनिया के बड़े युवा नेतृत्व सम्मेलनों में से एक बताया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, लोकतंत्र, शासन व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों से जोड़ना है। कार्यक्रम में छात्रों को अपनी सोच रखने और अलग अलग विचारों को समझने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

भारतीय दृष्टिकोण से दुनिया को जोड़ने पर होगा सत्र

सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 'भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका' विषय पर आधारित होगा। इस दौरान युवाओं से भारत की संस्कृति, मूल्यों और वैश्विक जिम्मेदारियों को लेकर बातचीत की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

15वीं वर्षगांठ मना रहा है IIMUN

IIMUN इस साल अपने वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन की 15वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में आयोजित किया जाएगा। IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह के अनुसार, संस्था लंबे समय से युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने और भारत के मूल्यों को समझाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 30 हजार छात्र इस मंच से जुड़े हुए हैं।

कई बड़ी हस्तियां भी करेंगी शिरकत

मोहन भागवत के अलावा इस सम्मेलन में कई अन्य प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता बोमन ईरानी और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई नामी लोग हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों के अनुसार, यह तीसरा मौका होगा जब मोहन भागवत आईआईएमयूएन के किसी कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे।

ये भी पढ़ें: बेटियों से मिलने की आस में पिता ने तोड़ा दम, अंतिम विदाई वीडियो कॉल पर देखती रहीं बेटियां!

अलग अलग विचारों को समझने का मौका

IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह ने कहा कि नई पीढ़ी को देश के अलग अलग संगठनों और विचारधाराओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि RSS, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और अन्य संस्थानों को समझना युवाओं के लिए जरूरी है, ताकि वे देश और समाज से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से जान सकें।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts