Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोदी सरकार का बड़ा फैसला,अब बाजार में दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, जल्द शुरू होगा ट्रायल

मोदी सरकार ने RBI के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल को हरी झंडी दे दी है। शुरुआती चरण में 100-100 करोड़ नोट जारी होंगे। फिलहाल कागजी नोट बंद नहीं होंगे। जानिए प्लास्टिक नोटों की खासियत और सरकार की पूरी योजना।
अब बाजार में दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, जल्द शुरू होगा ट्रायल
देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट देखने को मिल सकते हैं।

देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक यानी पॉलिमर नोट देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सबसे पहले इन नोटों को फील्ड ट्रायल के तौर पर जारी किया जाएगा। अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो बाद में इन्हें नियमित रूप से बाजार में उतारा जाएगा।

पहले ट्रायल के लिए जारी होंगे 100-100 करोड़ नोट

सरकार ने संसद में जानकारी दी कि शुरुआती चरण में ₹10 और ₹20 के 100-100 करोड़ (एक-एक अरब) पॉलिमर नोट छापे जाएंगे। इनका इस्तेमाल अलग-अलग इलाकों में फील्ड ट्रायल के लिए किया जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि ये नोट रोजमर्रा के इस्तेमाल में कितने प्रभावी साबित होते हैं।

कागजी नोट बंद नहीं होंगे

सरकार ने साफ कर दिया है कि प्लास्टिक नोट आने का मतलब यह नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट बंद कर दिए जाएंगे। फिलहाल दोनों तरह के नोट एक साथ चलेंगे। सरकार के पास अभी कागजी करेंसी को पूरी तरह पॉलिमर नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है।

क्यों खास हैं पॉलिमर नोट?

पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ माने जाते हैं। ये जल्दी फटते या खराब नहीं होते। इसके अलावा नकली नोट बनाना भी इनके साथ ज्यादा मुश्किल होता है। लंबे समय तक चलने की वजह से भविष्य में नोट छापने की लागत भी कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: छात्रों पर फिलहाल नहीं होगी पुलिस कार्रवाई

डिजिटल पेमेंट पर भी होगा असर का आकलन

सरकार का कहना है कि फिलहाल यह परियोजना शुरुआती चरण में है। जब ट्रायल पूरा होगा और नोट नियमित रूप से जारी किए जाएंगे, तब यह भी देखा जाएगा कि इनका डिजिटल पेमेंट पर कोई असर पड़ता है या नहीं।

दुनिया के कई देशों में पहले से चल रहे हैं प्लास्टिक नोट

भारत में पहली बार पॉलिमर नोटों का ट्रायल होने जा रहा है, लेकिन दुनिया के कई देशों में इनका इस्तेमाल पहले से हो रहा है। सबसे पहले 1988 में ऑस्ट्रेलिया ने प्लास्टिक नोट जारी किए थे। आज 50 से ज्यादा देशों में ये नोट इस्तेमाल किए जाते हैं क्योंकि इन्हें ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला माना जाता है।

क्या बदलने वाला है?

फिलहाल आम लोगों के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि कागजी नोट पहले की तरह चलते रहेंगे। अगर प्लास्टिक नोटों का ट्रायल सफल रहा, तो आने वाले समय में ₹10 और ₹20 के नए पॉलिमर नोट भी आपकी जेब में नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Swiggy Instamart में बड़ा बदलाव : CEO अमितेश झा ने दिया इस्तीफा, 3 अगस्त से नंदिता सिन्हा संभालेंगी कमान

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts