इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक बार पर दिनदहाड़े कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पथराव किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं बाहर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें बदमाश बाइक से आते हुए और बार पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना के वीडियो आने के बाद पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं बार संचालक का कहना है कि किसी व्यक्ति से उनका पुराना विवाद था, जिसके चलते यह घटना हो सकती है।
बार संचालक ने दर्ज कराई शिकायत
थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर 3:00 बजे की बताई जा रही है। जब कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा बॉटम सीप बार पर पथराव की घटना की गई। इस पर बार संचालक पुष्पेंद्र पटेल ने थाने पर जाकर अपना शिकायती आवेदन दिया और संचालक ने पुलिस को बताया कुछ समय से गाना यादव नामक एक व्यक्ति से उनका विवाद चल रहा है। इसके चलते अमूमन इसके द्वारा यह पथराव किया जा सकता है।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1702266800602235063[/embed]
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस द्वारा गाना यादव के सहित अन्य युवकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
(इनपुट – हेमंत नागले)
ये भी पढ़ें- इंदौर : नशेड़ियों से परेशान लोगों ने लिखा- ‘यहां गांजा नहीं मिलता’, आए दिन घरों में घुस जाते हैं नशेड़ी, देखें VIDEO
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…