Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के बंगाली मार्केट में पहुंचे UK के पूर्व PM ऋषि सुनक, सास सुधा मूर्ति के साथ चखा देसी स्वाद

बंगाली स्वीट हाउस में पापड़ी चाट, आलू टिक्की और केसर लड्डू का लिया लुत्फ, दुकान मालिक वर्जेश अग्रवाल बोले - यह हमारे लिए बड़ा सम्मान।
दिल्ली के बंगाली मार्केट में पहुंचे UK के पूर्व PM ऋषि सुनक, सास सुधा मूर्ति के साथ चखा देसी स्वाद
दिल्ली के बंगाली मार्केट में पहुंचे UK के पूर्व PM ऋषि सुनक।

 नई दिल्ली। सोचिए, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री, एक मशहूर लेखिका और राज्यसभा सांसद सीधे आपकी मिठाई की दुकान पर असली भारतीय जायके का लुत्फ लेने आ जाएं! ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के बंगाली मार्केट में। हाल ही में ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक दिल्ली के फेमस 'बंगाली स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री शॉप' पहुंचे। उनके साथ उनकी सास और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति और सांसद स्वाति मालीवाल भी मौजूद थीं। दशकों पुरानी यह दुकान अपनी देसी मिठाइयों और स्ट्रीट फूड के लिए जानी जाती है और इस हाई-प्रोफाइल दौरे के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।दुकान के मालिक वर्जेश अग्रवाल ने बताया कि इन खास मेहमानों की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे अपने लिए बड़ा सम्मान और सौभाग्य बताया। अग्रवाल ने जानकारी दी कि ऋषि सुनक इससे पहले 2025 में भी यहां आ चुके हैं, जबकि सुधा मूर्ति यहां अक्सर आती रहती हैं। इस यादगार मौके की तस्वीरें और वीडियो दुकान मालिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

क्या-क्या चखा ऋषि सुनक ने

इस विजिट के दौरान ऋषि सुनक ने कई फेमस भारतीय व्यंजनों का स्वाद लिया, जिनमें शामिल थे - पापड़ी चाट, आलू टिक्की, कुल्हड़ लस्सी, रसमलाई, केसर वाले लड्डू और घर पर बनी मसाला चाय। इस दौरे की सबसे यादगार बात यह रही कि सुनक को अपनी पिछली विजिट में खाए केसर वाले लड्डू का स्वाद याद था। उन्होंने इस बार भी खासतौर पर उसी की डिमांड की, जो दुकान मालिक के लिए एक अविस्मरणीय पल बन गया।

मसाला चाय भी इस दौरे का एक खास हिस्सा रही

उस वक्त रेस्टोरेंट में मसाला चाय उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मालिक वर्जेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी से घर पर ही ताजी चाय बनवाई, जिसे वह सड़क पार करके रेस्टोरेंट तक लेकर आईं। ऋषि सुनक का दूसरी बार दुकान पर आना इस बात का सबूत है कि उनका पहला अनुभव बेहद शानदार रहा था। मेन्यू के बारे में पहले से जानकारी होना और खासतौर पर उन्हीं केसर लड्डुओं की डिमांड करना यह दिखाता है कि यह सिर्फ किसी फेमस जगह पर जाना नहीं था, बल्कि एक यादगार जगह पर दोबारा लौटना था।

1937 से चली आ रही है 'बंगाली स्वीट हाउस' की विरासत

दिल्ली में रहने वाले लोग 'बंगाली स्वीट हाउस' के इतिहास से अच्छी तरह वाकिफ हैं। यह सिर्फ एक मिठाई की दुकान नहीं, बल्कि एक लेगेसी है। इस दुकान की शुरुआत 1937 में मिडिल दिल्ली के बंगाली मार्केट में हुई थी।पिछले करीब नौ दशकों से यह दुकान कई पीढ़ियों के ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है, जिनमें लोकल परिवार और ऑफिस जाने वाले लोगों से लेकर राजनेता और कई बड़ी हस्तियां तक शामिल हैं।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts