Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में युवक से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार, CCTV फुटेज से सामने आया था मामला

भोपाल के ताजुल मसाजिद के सामने चाय की दुकान पर आलिन से मारपीट के मामले में पुलिस ने उमर उर्फ ट्रैक्टर, दानिश और जैद को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।
भोपाल में युवक से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार, CCTV फुटेज से सामने आया था मामला
आलिन मारपीट केस में 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में ताजुल मसाजिद की सीढ़ियों के सामने स्थित चाय की दुकान पर 25 वर्षीय आलिन के साथ मारपीट के मामले में शाहजहांनाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उमर उर्फ ट्रैक्टर, दानिश और जैद को देर रात सिंधी कॉलोनी के पास से पकड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपियों को कान पकड़वाकर ले जाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया था। वारदात 18 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे की है।

सिंधी कॉलोनी के पास से पकड़े गए तीन आरोपी

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान के मुताबिक, पुलिस ने उमर उर्फ ट्रैक्टर, दानिश और जैद को गिरफ्तार किया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल आरोपी रिमांड पर हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठे थे।

अनूपपुर में मालगाड़ी ने पिकअप को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत; 6 घायल

चाय पीने पहुंचे आलिन पर हमला करने का आरोप

पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक आलिन अपने दोस्त समीर उर्फ गब्बर के साथ एलबीएस रोड स्थित कॉफी हाउस पर चाय पीने पहुंचा था। इसी दौरान एक ऑटो से उमर उर्फ ट्रैक्टर, जैद और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और आलिन के साथ मारपीट करने लगे। समीर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने आलिन को लोहे की पाइप और प्लास्टिक के डंडों से पीटा। जैद पर चाकू से आलिन के पैर और पेट पर वार करने का आरोप भी लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे समीर के साथ भी मारपीट किए जाने की बात एफआईआर में कही गई है।

भोपाल में शिक्षिका के निलंबन की मांग पर फिर धरने पर बैठे छात्र, बोले- अब करेंगे सड़क जाम

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बढ़ा मामला

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया था। फुटेज में कुछ लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई देते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने उमर उर्फ ट्रैक्टर, दानिश, जैद और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इनमें हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109(1) भी शामिल है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts