Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में शिक्षिका के निलंबन की मांग पर फिर धरने पर बैठे छात्र, बोले- अब करेंगे सड़क जाम

भोपाल के मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका बविता कुशवाहा के निलंबन की मांग को लेकर धरना दिया। विद्यार्थियों ने निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की।
भोपाल में शिक्षिका के निलंबन की मांग पर फिर धरने पर बैठे छात्र, बोले- अब करेंगे सड़क जाम
शिक्षिका के निलंबन की मांग पर फिर धरने पर बैठे छात्र

भोपाल के मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका बविता कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी स्कूल परिसर में ही धरने पर बैठ गए और हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षिका को तत्काल निलंबित करने की मांग की। विद्यार्थियों का आरोप है कि शिकायत करने और पहले आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे सड़क जाम करेंगे।

5 अक्टूबर को भी किया था प्रदर्शन

विद्यार्थियों के मुताबिक उन्होंने 5 अक्टूबर को भी शिक्षिका बविता कुशवाहा के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके निलंबन की मांग की थी। उस समय जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का स्थानांतरण करते हुए मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि विद्यार्थियों का कहना है कि जांच के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इसी के विरोध में उन्होंने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

PU Special : भोपाल के कुराना गांव में खुली पहली लाइब्रेरी, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं कर रहे पढ़ाई

शिक्षिका के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग

धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने मामले की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि शिकायत पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पहले दिए गए आश्वासन के अनुसार तय समयसीमा में कार्रवाई की जानी चाहिए। विद्यार्थियों ने अपनी मांगों में शिक्षिका को निलंबित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही है।

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के विरोध में प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे किसान

मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई होने तक अपनी मांग उठाते रहेंगे। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे सड़क जाम करेंगे।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts