Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कहा- मेरी शर्ट तुमसे ज्यादा सफेद है, इस पर काम होता है

मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कहा- मेरी शर्ट तुमसे ज्यादा सफेद है, इस पर काम होता है
मध्यप्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि गुट और गिरोह में बंटी हुई कांग्रेस से हम और कुछ अपेक्षित नहीं कर सकते। कल हमने बहुत अच्छा दृश्य देखा कि उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव एक साथ मंदिर में पहुंच गए। एक तरफ कमलनाथ और दूसरी तरफ अरुण यादव।

‘उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव कभी मिल नहीं सकते’

मंत्री सारंग ने आगे कहा कि अरुण यादव जी वही हैं जिनको खंडवा उपचुनाव में टिकट लेने के लिए टंगड़ी अड़ाने का काम कमलनाथ जी ने किया था। उन्होंने कहा कि उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव कभी मिल नहीं सकते। दो चुम्बक कभी एक दूसरे के साथ हो नहीं सकते। तो ये केवल कांग्रेस की गुटबाजी को प्रदर्शित करता है।

‘मेरी कमीज तुमसे ज्यादा सफेद है’

मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी कमीज तुमसे ज्यादा सफेद है। इस आपाधापी में यदि कमलनाथ कुछ करेंगे तो उसके विरोध में जाकर दिग्विजय सिंह खड़े हो जाएंगे। दिग्विजय सिंह कुछ करेंगे तो मेरी शर्ट ज्यादा सफेद है ये बताने के लिए अजय सिंह बैठक बुला लेंगे। ये तो कांग्रेस का खेल है एक दूसरे को नीचा दिखाना और अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना।

‘कांग्रेस में पद छोड़ा नहीं छीना जाता है’

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि कांग्रेस में पद छोड़ा नहीं जाता है, पद छीना जाता है और छीनने की प्रक्रिया होती है कि उस पद की बोली लगती है। अब नेहरू परिवार 10 जनपद पर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की बोली लगेगी। जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, उसको ये पद मिलेगा। ये भी पढ़ें- कमलनाथ ने पूर्व मंत्रियों के साथ बुलाई अहम बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts