PlayBreaking News

कमलनाथ ने पूर्व मंत्रियों के साथ बुलाई अहम बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला

Follow on Google News
कमलनाथ ने पूर्व मंत्रियों के साथ बुलाई अहम बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है। बैठक में विधानसभा चुनाव-2023 और कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चा हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष में से एक पद जल्द ही छोड़ सकते हैं।

प्रदेश संगठन में बदलाव का संकेत!

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महंगाई के खिलाफ अभियान की हाल ही में शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं तो किसी भी पद पर रहने का इच्छुक नहीं हूं। मैंने तो पद के लिए आवेदन भी नहीं किया था, जो जैसा फैसला होगा, ठीक है। उनके इस बयान को प्रदेश संगठन में बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

कांग्रेस की बैठक पर BJP का तंज

कांग्रेस की बैठक पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ आज एक पद छोड़ेंगे या दोनों...?

ये नेता प्रबल दावेदार

प्रदेश कांग्रेस के कई सदस्य नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इसमें विजयलक्ष्मी साधौ, डॉ. गोविंद सिंह और बाला बच्चन को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बता दें कि पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासी या पिछड़ा वर्ग में से किसी को नेता प्रतिपक्ष बना सकती है। इस लिहाज से युवा विधायकों में कमलेश्वर पटेल और जीतू पटवारी के नाम की भी चर्चा है।

एक दिन पहले पहुंचे थे सलकनपुर

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन देवी की पूजा-अर्चना की। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष अरण यादव भी मौजूद थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1510564507336134657?s=20&t=WIovH7-68bglfrAVQKEyjA ये भी पढ़ें- महाआर्यमन सिंधिया की राजनीतिक एंट्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे क्रिकेट के मैदान से लगाएंगे सियासी शॉट
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts