मेक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश :छत से टकराया, 7 की मौत; राहत-बचाव जारी

मेक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट जेट हादसे का शिकार हो गया। तकनीकी खराबी के चलते विमान फैक्ट्री की छत से टकराया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं। हादसा सैन माटेओ एटेंको इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ, राहत और बचाव कार्य जारी है।
छत से टकराया, 7 की मौत; राहत-बचाव जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मेक्सिको में मंगलवार को एक प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग अभी लापता हैं।

    हादसे का शिकार हुआ विमान सोमवार को अकापुल्को से तोलुका एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

    फैक्ट्री की छत से टकराया विमान

    विमान ने एक फुटबॉल ग्राउंड पर उतरने की कोशिश की, लेकिन पास ही स्थित एक फैक्ट्री की मेटल छत से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एहतियातन आसपास के करीब 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

    Twitter Post

    इंजन खराबी की आशंका

    शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की वजह इंजन में खराबी बताई जा रही है। विमान में कुल 8 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकी तीन लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

    सैन माटेओ एटेंको में हुआ हादसा

    मेक्सिको के सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने बताया कि हादसा मेक्सिको सिटी से करीब 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सैन माटेओ एटेंको इलाके में हुआ। यह क्षेत्र एक इंडस्ट्रियल एरिया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts