Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Meow Meow Drugs Case : दिल्ली-पुणे से 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग्स बरामद, दो दिन चली रेड में 1100 किग्रा. मेफेड्रोन ड्रग पकड़ाई; अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

नकम के गोदाम में हो रही थी नशीली दवाओं की तस्करी
Follow on Google News
Meow Meow Drugs Case : दिल्ली-पुणे से 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग्स बरामद, दो दिन चली रेड में 1100 किग्रा. मेफेड्रोन ड्रग पकड़ाई; अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार
पुणे। पुणे सिटी पुलिस ने पुणे और दिल्ली में छापा मारकर 1,100 किलोग्राम 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग्स बरामद किए हैं। जिसकी कीमत 2,500 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रग भंडाफोड़ है। इसके लिए पुलिस ने दो दिन तक तलाश अभियान चलाया।

अलग-अलग इलाकों से ड्रग बरामद

पुलिस ने तलाश अभियान की शुरुआत पुणे से की। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पुणे के भैरवनगर और विश्रांतवाड़ी इलाकों में रेड मारी। जहां से 1.75 किलोग्राम ड्रग के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आंकी गई। एक और बड़ी खेप पुणे के कुरकुंभ MIDC इलाके में भी रखी गई थी। पुलिस ने यहां से 650 किलो से ज्यादा ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया। तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस दिल्ली के हौज खास इलाके में पहुंची। यहां से एक गोदाम से 400 किलोग्राम अतिरिक्त सिंथेटिक उत्तेजक पदार्थ जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में फैक्ट्री मालिक, कूरियर बॉय शामिल

पुणे पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें तीन कूरियर बॉय और दो अन्य शामिल हैं। तीनों कूरियर बॉय के खिलाफ थाने में पहले से केस दर्ज हैं। एक शख्स की पहचान अनिल साबले के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री का मालिक है, जिसकी फैक्ट्री में ड्रग्स रखी गई थी। पुलिस ने साबले को महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली से पकड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय गिरोह से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

पुलिस को कुख्यात ड्रग तस्कर ललित पाटिल से आरोपियों के जुड़े होने का शक है। मामले में पाटिल की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है। ड्रग तस्करी के नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय तस्करों के शामिल होने का भी शक है। रेड अभी भी जारी है। पुणे और दिल्ली पुलिस जॉइंट ऑपरेशन के तहत कार्रवाई कर रही है।

क्या है म्याऊं-म्याऊं ड्रग ?

म्याऊं-म्याऊं ड्रग मेफेड्रोन ड्रग (MD) को कहते हैं। यह पौधों के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली एक प्रकार की सिंथेटिक खाद है। इसका सेवन हेरोइन और कोकिन से ज्यादा नशा देता है। यह ड्रग सस्ती भी होती है। ये भी पढ़ें-बिहार में दर्दनाक हादसा : लखीसराय में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर, 9 की मौत; 5 घायल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts