MCB में कपड़ों की गठरियों में छिपा था 4.59 करोड़ का गांजा, MP बॉर्डर से पहले 6 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते कटनी जा रहा था गांजे का बड़ा खेप, दो पिकअप से 200 से ज्यादा पैकेट बरामद; गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल,MCB जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप से करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है।
MCB में कपड़ों की गठरियों में छिपा था 4.59 करोड़ का गांजा, MP बॉर्डर से पहले 6 तस्कर गिरफ्तार

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नागपुर चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो पिकअप से करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों ने गांजे को कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर रखा था। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

/img/129/1790584658277

कपड़ों की गठरियों के नीचे छिपी थी करोड़ों की खेप

एमसीबी पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे नागपुर चौकी के सामने वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहनों में रखे कपड़ों के गट्ठरों के नीचे प्लास्टिक के पैकेट और बोरियां मिलीं। जांच करने पर इनमें गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

/img/129/1790584639193

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में गांजा तस्करी पर DRI का बड़ा शिकंजा, पाइप की आड़ में 250 किलो गांजा जब्त

200 से ज्यादा पैकेट देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह के अनुसार, दोनों पिकअप से 200 से ज्यादा पैकेट गांजा बरामद किए गए हैं। इनका कुल वजन करीब 9.20 क्विंटल बताया गया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपए है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपियों से तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

/img/129/1790584646788

ओडिशा से कटनी पहुचनी थी गांजे की खेप

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजे को कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया था। गिरफ्तार 6 आरोपियों में दो महिलाएं मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Raipur: चंगोराभाठा में नाली में फंसी गांजा लदी स्कॉर्पियो,करीब 100 किलो खेप बरामद,आरोपी फरार

MP बॉर्डर से कुछ किलोमीटर पहले धराए तस्कर

पुलिस के अनुसार, दोनों पिकअप ओडिशा से गांजा लेकर जशपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हुई थीं। इसके बाद आरोपी एनएच-43 के रास्ते आगे बढ़े। बताया गया कि वाहनों ने सरगुजा के 5 थाना क्षेत्रों, सूरजपुर के 3 और कोरिया जिले के 3 थाना क्षेत्रों को पार किया। इसके बाद दोनों वाहन नागपुर पहुंचे। मध्यप्रदेश की सीमा से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस चेकिंग में तस्करी की यह बड़ी खेप पकड़ी गई।

/img/129/1790584651139

सरगुजा-सूरजपुर रूट पर पुलिस की नजर

पुलिस के मुताबिक, ओडिशा से गांजा तस्करी के लिए सरगुजा और सूरजपुर के रास्ते का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आती रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस पूरे रूट और तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।

अब मुख्य तस्करों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस गांजा कहां से लोड हुआ, इसे किसके लिए ले जाया जा रहा था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन बिंदुओं पर है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में गांजा सप्लाई करने वाले और रिसीव करने वाले मुख्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

/img/129/1790584654187

यह भी पढ़ें: Bilaspur: पति-पत्नी की गांजा तस्करी का रेलवे कनेक्शन बेनकाब, बिलासपुर स्टेशन पर 21 किलो माल के साथ गिरफ्तारी

बरामदगी एक नजर में

गांजा: करीब 9 क्विंटल 19 किलो

अनुमानित कीमत: 4 करोड़ 59 लाख रुपए

वाहन: 2 पिकअप

पैकेट: 200 से ज्यादा

गिरफ्तार आरोपी: 6

महिलाएं: 2

गांजा स्रोत: ओडिशा

गंतव्य: कटनी, मध्यप्रदेश

कार्रवाई: नागपुर चौकी क्षेत्र, MCB

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts