Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जंगल की जमीन के नीचे छिपा था मौत का सामान, पुलिस ने खोद निकाला माओवादियों का हथियार-विस्फोटक जखीरा

जमीन के नीचे छिपा था माओवादियों का हथियार डंप, पुलिस ने खोद निकाला विस्फोटक जखीरा; BGL लॉन्चर समेत 6 हथियार बरामद, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में गडचिरोली पुलिस ने माओवादियों के जमीन के नीचे छिपाए हथियार और विस्फोटक डंप का खुलासा किया है। 6 अक्टूबर को चलाए गए विशेष सर्चिंग अभियान में .303 रायफल, दो सिंगल शॉट रायफल, दो देशी पिस्टल और BGL लॉन्चर समेत छह अग्निशस्त्र बरामद हुए।
जंगल की जमीन के नीचे छिपा था मौत का सामान, पुलिस ने खोद निकाला माओवादियों का हथियार-विस्फोटक जखीरा

रायपुर/गडचिरोली: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कोपर्शी जंगल में पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। गडचिरोली पुलिस की सर्चिंग के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, BGL सेल, कारतूस, डेटोनेटर और केबल वायर मिले हैं। आशंका है कि इस सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षा बलों के खिलाफ घात लगाकर हमला और विस्फोट करने के लिए किया जाना था।

सर्चिंग में खुला जमीन के नीचे छिपे डंप का राज

पुलिस को इनपुट मिला था कि महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के कोपर्शी जंगल में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए हथियार और विस्फोटक जमीन में छिपाकर रखे हैं। सूचना के बाद 6 अक्टूबर को एसपी एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया।

संबंधित खबर: बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, SLR-INSAS से BGL सेल तक हथियारों का जखीरा जब्त

6 अग्निशस्त्र समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। जमीन के नीचे दबाकर रखे डंप से .303 रायफल, 2 सिंगल शॉट रायफल, 2 देशी पिस्टल और 1 BGL लॉन्चर समेत कुल 6 अग्निशस्त्र बरामद किए गए। इसके साथ ही 10 BGL सेल, 21 जिंदा कारतूस, 7 डेटोनेटर और करीब 150 मीटर केबल वायर भी जब्त किया गया है।

प्राणहिता की 5 टीम और BDDS की 2 टीम उतरीं

पुलिस की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान में प्राणहिता की विशेष अभियान टीम की 5 टुकड़ियां और BDDS की 2 टीमें शामिल थीं। जवानों ने जंगल के संवेदनशील इलाकों को घेरकर संदिग्ध ठिकानों की तलाश की।

हथियारों के साथ संचार उपकरण भी मिले

पुलिस को मौके से हथियार और विस्फोटक के अलावा माओवादी गतिविधियों में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी मिली है। तलाशी के दौरान 2 मैगजीन, 2 कुकर, 3 वॉकी-टॉकी, 3 चार्जर और 2 वॉकी-टॉकी बैटरियां जब्त की गई हैं।

संबंधित खबर: Sukma: सुकमा में नक्सली डंप पर सुरक्षा बलों का बड़ा वार, हथियारों का जखीरा बरामद

घातपात के लिए छिपाकर रखा जाता था सामान

पुलिस के मुताबिक माओवादी दुर्गम जंगलों का फायदा उठाकर हथियार और विस्फोटक सामग्री को अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखते हैं। नक्सल सप्ताह, चुनाव अथवा सुरक्षा बलों की आवाजाही के दौरान इस तरह के डंप का इस्तेमाल घातपात और हिंसक वारदातों के लिए किए जाने की आशंका रहती है। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री भी इसी उद्देश्य से छिपाकर रखे जाने की आशंका पुलिस ने जताई है।

माओवादी साहित्य मौके पर ही नष्ट

सर्चिंग के दौरान पुलिस जवानों को अन्य माओवादी साहित्य भी मिला। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बरामद साहित्य को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।

संबंधित खबर: बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिला

अभियान में कई टीमों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में विशेष अभियान दल, प्राणहिता, इंटेलिजेंस सेल और BDDS टीम के जवान शामिल रहे। एसपी एम. रमेश ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना करते हुए उनके साहस और सतर्कता की प्रशंसा की।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts