Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूरजपुर में आर्केस्ट्रा देखने निकली नाबालिग से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर दी वारदात को अंजाम,4 आरोपी गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा का बहाना, भरोसे का फायदा और फिर खौफनाक वारदात,पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा,छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। 5 अक्टूबर की रात दो नाबालिग छात्राएं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही थीं। रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही।
सूरजपुर में आर्केस्ट्रा देखने निकली नाबालिग से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर दी वारदात को अंजाम,4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सूरजपुर से नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो नाबालिग छात्राओं को चार युवकों ने लिफ्ट देने की बात कही। आरोप है कि एक छात्रा को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ दिया गया, जबकि दूसरी नाबालिग को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

आर्केस्ट्रा देखने निकली थीं दो छात्राएं

घटना 5 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। लुंड्रा क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए दो नाबालिग छात्राएं पैदल जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने दोनों को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही।

Uploaded media

संबंधित खबर: कांकेर में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप,परिचित युवक ने दोस्तों संग दिया वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट पर भरोसा करना पड़ा भारी

आरोप है कि दोनों छात्राओं ने युवकों की बात पर भरोसा किया और अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर बैठ गईं। बाइक पर बैठी छात्रा को आरोपी कार्यक्रम स्थल के पास छोड़ आए, लेकिन स्कूटी पर बैठी दूसरी नाबालिग को आरोपी कथित तौर पर दूसरी दिशा में ले गया।

सुनसान जगह पर बुलाए साथियों को

पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग को एक सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

संबंधित खबर: दुर्ग में ट्यूशन जा रही नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता

वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

कुछ ही समय में चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को एक साथ पकड़ लिया। वहीं, चौथा आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

संबंधित खबर: रायपुर में चिप्स का लालच देकर घर में घुसा पिता का दोस्त,8 साल की मासूम से रेप की कोशिश

पुलिस ने शुरू की आगे की जांच

सूरजपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नाबालिग से जुड़े यौन अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts