PlayBreaking News

ED का बड़ा एक्शन :पूर्व IAS अधिकारी अरविंद जोशी की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल में पूर्व IAS अरविंद जोशी और उनसे जुड़े लोगों की 5 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को जब्त किया है। जोशी पर 41 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का आरोप है, जिसे शेल कंपनियों और परिवार के नाम पर छिपाया गया था।
Follow on Google News
पूर्व IAS अधिकारी अरविंद जोशी की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। ईडी की भोपाल जोनल ऑफिस ने मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव स्वर्गीय अरविंद जोशी, IAS और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत करीब 5 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को जब्त किया है।

    Uploaded media

    लोकायुक्त की एफआईआर से जांच की शुरुआत 

    ईडी ने इस मामले की जांच लोकायुक्त (विशेष पुलिस स्थापना), भोपाल द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। एफआईआर में आरोप है कि अरविंद जोशी और उनके सहयोगियों ने जुलाई 1979 से 10 दिसंबर 2010 के बीच अपनी ज्ञात आय से कहीं ज्यादा संपत्ति जमा की, जो करीब 41.87 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की जांच की जाती है।

    Uploaded media 

    परिवार और करीबियों के नाम पर बनाई गई संपत्तियां 

    जांच के दौरान ईडी को यह पता चला कि अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों को छिपाने के लिए इन्हें परिवार के सदस्यों और करीबियों के नाम पर खरीदी गईं। इसके अलावा, एसपी कोहली और उनके परिवार के नाम पर भी बेनामी संपत्तियां जोड़ी गईं, ताकि असली मालिक को छिपाया जा सके।

    शेल कंपनी का खेल, संपत्तियों को छिपाने की कोशिश

    ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि संपत्तियों को छिपाने के लिए एक शेल कंपनी बनाई गई। इस कंपनी के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं और एसपी कोहली को उस कंपनी का मैनेजर दिखाया गया। उन्हें पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई ताकि असली मालिक का पता न चल सके और संपत्तियों की मालिकाना स्थिति को छिपाया जा सके।

    जब्त की गई संपत्तियां, रिसॉर्ट, प्लॉट और कृषि भूमि 

    ईडी ने अब तक कई अवैध संपत्तियों को जब्त किया है। इनमें भोपाल जिले में स्थित आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि और एक चालू रिसॉर्ट शामिल हैं। ईडी का कहना है कि यह सारी संपत्तियां अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। ईडी ने यह कार्रवाई पूरी तरह से जांच के बाद की है।

      

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts