Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टि मुखर्जी फंदे से लटकी मिलीं, शिक्षक भर्ती घोटाले में गई थी नौकरी; 2 साल से डिप्रेशन में थीं

ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टि मुखर्जी बीरभूम में घर में फंदे से लटकी मिलीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद 2024 में उनकी नौकरी चली गई थी।
ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टि मुखर्जी फंदे से लटकी मिलीं, शिक्षक भर्ती घोटाले में गई थी नौकरी; 2 साल से डिप्रेशन में थीं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले के कुसुंबा गांव स्थित अपने घर के फंदे से लटकी मिलीं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। ब्रिष्टि, ममता बनर्जी के चचेरे भाई और तृणमुल नेता निहार मुखर्जी की बेटी थीं। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, ब्रिष्टी बोलपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थीं। पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले के सामने आने के बाद साल 2024 में उनकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद से ही वे डिप्रेशन में थी। मंगलवार सुवह घर की पहली मंजिल के एक कमरे में उनका शव मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भजने के लिए कार्यवाई शुरू कर दी है। 

2024 में हाईकोर्ट ने रद्द की थीं 25,753 नौकरियां

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल 2024 को बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने अवैध तरीके से हासिल की गई सभी 25,753 नौकरियां रद्द कर दी थीं। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि जो लोग लंबे समय से अवैध तरीके से नौकरी कर रहे थे, उन्हें ब्याज समेत अपनी सैलरी वापस करनी होगी। इसी भर्ती प्रक्रिया में ब्रिष्टि मुखर्जी की नौकरी भी चली गई थी।

5 से 15 लाख रुपए तक घूस लेने का आरोप

यह मामला साल 2016 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने स्टेट लेवल सिलेक्शन टेस्ट-2016 (SLCT) के जरिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती की थी। उस समय 24,640 रिक्त पदों के लिए 23 लाख से ज्यादा लोगों ने भर्ती परीक्षा दी थी। बाद में भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगे। इस मामले में 5 से 15 लाख रुपए तक की घूस लेने का आरोप लगाया गया था। भर्ती प्रक्रिया को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में कई शिकायतें भी पहुंची थीं। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई ने की।

Breaking News

पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत कई गिरफ्तार

भर्ती में अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी और स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। अर्पिता मुखर्जी पेशे से मॉडल थीं। जांच के दौरान यह मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बन गया था।

'जल्द ही आतंकियों के हाथों मारे जाओगे', चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में दी थी राहत

शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 17 मार्च 2025 को करीब 26 हजार बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द की गई है, वे नई चयन प्रक्रिया पूरी होने तक पढ़ाना जारी रख सकते हैं। हालांकि, यह राहत उन शिक्षकों के लिए थी जिनका नाम 2016 के घोटाले में नहीं आया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह नहीं चाहता कि कोर्ट के फैसले की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो। ब्रिष्टि मुखर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts