Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर में खड़गे का ऐलान- संत रविदास के नाम पर बनेगी यूनिवर्सिटी, MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर कराएंगे जातिगत जनगणना

Follow on Google News
सागर में खड़गे का ऐलान- संत रविदास के नाम पर बनेगी यूनिवर्सिटी, MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर कराएंगे जातिगत जनगणना
सागर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्य प्रदेश दौरे पर सागर पहुंचे। खड़गे ने सागर के कजलीवन मैदान से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद किया। उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद थे। कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में जाति आधारित जनगणना करायी जाएगी।

कांग्रेस के ये 6 वादे

  • किसान कर्ज से होंगे मुक्त।
  • 500 रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर।
  • महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। इसे और बढ़ाएंगे।
  • 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक होंगे हॉफ।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे।
  • जातीय जनगणना कराएंगे। इससे पता चलेगा कौन-कौन पिछड़े, गरीब और भूमिहीन हैं।

भाजपा नेताओं के 'मुंह में राम, बगल में छुरी' : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जाति आधारित जनगणना होने से विभिन्न जातियों के विकास के संबंध में वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनने पर संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा और उसके नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग वास्तव में अनुसूचित जाति के लोगों का विकास नहीं चाहते हैं। उनका काम 'मुंह में राम, बगल में छुरी' की तरह है।

अमित शाह के 53 सालों का हिसाब मांगने पर कही ये बात

खड़गे ने हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान कांग्रेस से 53 सालों का हिसाब मांगने संबंधी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही देश में आजादी दिलाई। देश को संविधान दिया। अविभाजित मध्य प्रदेश में भिलाई स्टील प्लांट बना। इंदिरा सागर बांध बना। विश्वविद्यालय खुले। उच्च शिक्षण संस्थान भी खुले। इसके अलावा ऐसे काम हुए, जिसकी लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग (भाजपा) भी देश और प्रदेशों में कई वर्षों से शासन कर रहे हैं। लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए कांग्रेस से हिसाब मांग रहे हैं। मैं रिपोर्ट देता हूं। यहां एक व्यक्ति 18 साल से हुकूमत कर रहा है। अभी भी प्रदेश पिछड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया।

BJP ने विधायकों को खरीदकर बनाई सरकार

खड़गे ने राज्य की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, लेकिन कुछ समय बाद ही भाजपा ने विधायकों को खरीदकर अपनी सरकार बना ली। मौजूदा सरकार वैध नहीं है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने इसी तरह के काम कर्नाटक समेत अनेक राज्यों में किए है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे आने वाले समय में भाजपा को इसका सबक सिखाए।

पीएम मोदी आ चुके हैं सागर

इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विमान से भोपाल पहुंचे और वहां से कमलनाथ के साथ हेलिकॉप्टर से सागर आए हैं। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुंदेलखंड अंचल के प्रमुख शहर सागर की यात्रा की थी। उन्होंने संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखकर अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। ये भी पढ़ें- कांग्रेस का चुनावी मिशन : कांग्रेस की सेंट्रल वर्किंग कमेटी का गठन.. खड़गे, राहुल, सोनिया, प्रियंका समेत 39 नेताओं को मिली जगह; MP से दिग्विजय और कमलेश्वर शामिल मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts